{"_id":"630230eeebcb6b11987876c3","slug":"drugs-worth-rs-60-crore-seized-from-kerala-passengers-at-cochin-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"Drugs: कोचीन हवाईअड्डे पर केरल के यात्री से 60 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ बरामद, जिम्बाब्वे से आया था कोच्चि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Drugs: कोचीन हवाईअड्डे पर केरल के यात्री से 60 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ बरामद, जिम्बाब्वे से आया था कोच्चि
Sun, 21 Aug 2022 06:49 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 21 Aug 2022 06:49 PM IST
सार
कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने बयान में बताया कि यात्री केरल के पलक्कड़ का निवासी है और उसका नाम मुरलीधरन नायर है। उसके सामान से कथित तौर पर करीब 60 करोड़ रुपये मूल्य की लगभग 30 किलोग्राम मेथा क्विनॉल बरामद की गई है।
विज्ञापन
बरामद किया गया ड्रग्स (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार को सुरक्षाकर्मियों को बड़ी सफलता मिली। यहां सुरक्षाकर्मियों ने एक यात्री के पास से मादक पदार्थ बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत 60 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीआईएएल) ने अपने बयान में जानकारी दी कि यात्री जिम्बाब्वे से दोहा होते हुए कोच्चि पहुंचा था। यहां से वह दिल्ली जा रहा था।
विज्ञापन
30 किलो मेथा क्विनॉल बरामद
कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीआईएएल) ने बयान में आगे बताया कि यात्री केरल के पलक्कड़ का निवासी है और उसका नाम मुरलीधरन नायर है। उसके सामान से कथित तौर पर करीब 60 करोड़ रुपये मूल्य की लगभग 30 किलोग्राम मेथा क्विनॉल बरामद की गई है।
विज्ञापन
सामान की जांच के दौरान हुआ खुलासा
सीआईएएल ने अपने बयान में बताया कि मेथा क्विनॉल को मुरलीधरन नायर ने अपने बैग में एक डिब्बे में छुपा कर रखा था। जब उसके सामान की अत्याधुनिक 3डी एमआरआई स्कैनिंग मशीन से जांच की गई तब इसका खुलासा हुआ। फिलहाल यात्री मुरलीधरन नायर को नारकोटिक्स विभाग को सौंप दिया गया है। साथ ही बरामद मेथा क्विनॉल को जांच के लिए एक सरकारी प्रयोगशाला में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मई में भी इसी तरह का मामला आया था सामने
गौरतलब है कि मई में ड्रग्स की तस्करी का एक और मामला सामने आया था। उस मामले में मध्य प्रदेश के इटारसी से 100 करोड़ रुपए की ड्रग्स के साथ मिजोरम की लड़कियां पकड़ी गईं थीं। लड़कियों ने पूछताछ में बताया था कि कोरियर गर्ल के तौर पर इस्तेमाल करने से पहले उन्हें न केवल ट्रेनिंग दी गई थी, बल्कि करोड़ों रुपये की ड्रग्स सौंपने के पहले इन्हें 15 दिन के लिए विदेश की सैर भी कराई गई थी।
नारकोटिक्स ब्यूरो के अनुसार, 15 दिन पहले मिजोरम में रहने वाली तीनों लड़कियों लालम जोनी, लाल वेंनहिनी और रामसंग दुई बेंगलुरु से जिम्बाब्वे पहुंची थीं। गिरोह के एजेंट ने उनके लिए एक होटल में कमरे बुक कराए थे। 15 दिन घूमने के बाद जब लड़कियां वापस भारत लौट रही थीं, तब उन्हें तीन सूटकेस दिए गए। तीनों सूटकेस में 7-7 किलो ड्रग्स रखी हुई थी। तीनों फ्लाइट से दुबई होते हुए बेंगलुरु पहुंचीं। यहां से तीनों को दिल्ली जाना था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने इटारसी रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में छापा मारकर तीनों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही उनके 3 सूटकेस से करीब 21 किलो एमडी और हेरोइन जब्त की थी।