फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Drugs worth over Rs 5300 crore seized by Gujarat cops in one and half years says govt

गुजरात पुलिस: पिछले डेढ़ साल में जब्त की गई 5300 करोड़ की ड्रग्स, 56 विदेशी नागरिकों समेत 102 हुए गिरफ्तार

Tue, 14 Mar 2023 06:38 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 14 Mar 2023 06:38 PM IST
सार

गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल होने के लिए अगस्त 2021 से गिरफ्तार किए गए 56 विदेशियों में से 44 पाकिस्तान, सात ईरान, तीन अफगानिस्तान और दो नाइजीरियाई नागरिक शामिल हैं। 

विज्ञापन
Drugs worth over Rs 5300 crore seized by Gujarat cops in one and half years says govt
v - फोटो : Istock

विस्तार

गुजरात सरकार ने मंगलवार को विधानसभा को सूचित किया गया कि पिछले डेढ़ साल में राज्य पुलिस ने 5,300 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ जब्त किए और इसके अवैध कारोबार में शामिल 102 लोगों को पकड़ा गया। गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने विधानसभा के नियम 116 के तहत चर्चा के दौरान सदन में यह जानकारी साझा की।

विज्ञापन


उन्होंने हाल के दिनों में समुद्री मार्ग से सीमावर्ती राज्य में हेरोइन जैसे नशीले पदार्थों की डंपिंग को रोकने के लिए भाजपा सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर चर्चा के दौरान कहा, 'अगस्त 2021 से फरवरी 2023 तक गुजरात पुलिस ने 5,300 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत के करीब 1,000 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए और 56 विदेशी नागरिकों सहित 102 आरोपियों को पकड़ा।'
विज्ञापन

 

गिरफ्तार हुए आरोपियों में 44 पाकिस्तानी नागरिक
मंत्री ने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल होने के लिए अगस्त 2021 से गिरफ्तार किए गए 56 विदेशियों में से 44 पाकिस्तान, सात ईरान, तीन अफगानिस्तान और दो नाइजीरियाई नागरिक शामिल हैं। गुजरात कांग्रेस के विधायक अमित चावड़ा और अर्जुन मोढवाडिया तथा भाजपा के प्रवीण कुमार माली और उदय कंगड ने सदन में यह मुद्दा उठाया।

यह भी पढ़ें: Gujarat: नवसारी जिले के एक घर में चार शव मिले, पुलिस बोली- दो बच्चियों की हत्या कर मां-बाप ने भी दी जान

सांघवी का दावा- राज्य में पहुंच कांग्रेस शासित राज्यों के प्रतिनिधिमंडल
सांघवी ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान के लिए गुजरात पुलिस की प्रशंसा की और दावा किया कि कुछ कांग्रेस शासित राज्यों ने यह समझने के लिए अपने प्रतिनिधिमंडल भेजे थे कि पश्चिमी राज्य की पुलिस मादक पदार्थों के खतरे को प्रभावी ढंग से रोकने में कैसे कामयाब रही।
 

विज्ञापन

कांग्रेस विधायक ने अदाणी बंदरगाह पर जब्त ड्रग्स का मामला उठाया
वहीं, अदाणी समूह द्वारा प्रबंधित मुंद्रा बंदरगाह से अतीत में जब्त किए गए ड्रग्स का जिक्र करते हुए कांग्रेस विधायक चावड़ा ने मांग की कि भाजपा सरकार उन लोगों की भूमिकाओं की भी जांच करे जो ड्रग्स की तस्करी के लिए एक मंच प्रदान करते हैं।
 

केंद्रीय एजेंसियों ने की ज्यादातर बरामदगी, न कि राज्य पुलिस ने: मोढवाडिया
कांग्रेस विधायक मोढवाडिया ने दावा किया कि पंजाब सरकार द्वारा पूर्व में उठाए गए कदमों के कारण अब पाकिस्तान की सीमा से लगे उत्तरी राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने दावा किया कि गुजरात में मादक पदार्थों की ज्यादातर बरामदगी केंद्रीय एजेंसियों ने की है, न कि राज्य पुलिस ने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed