फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   drugs case showik chakraborty brother of rhea chakraborty files fresh bail application in special ndps court

ड्रग्स मामला: रिया के भाई शौविक ने एनडीपीएस कोर्ट में दाखिल की जमानत याचिका

Sat, 07 Nov 2020 11:45 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 07 Nov 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
drugs case showik chakraborty brother of rhea chakraborty files fresh bail application in special ndps court
भाई शौविक के साथ रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

ड्रग्स मामले में जेल में बंद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती ने जमानत याचिका दाखिल की है। शौविक ने मुंबई की विशेष एनडीपीएस अदालत में यह अर्जी दाखिल की है। इससे लगभग एक महीने पहले बंबई उच्च न्यायालय ने शौविक की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। उन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


 

विशेष एनडीपीएस अदालत के समक्ष दायर जमानत अर्जी में, शौविक ने हाल ही में दिए उच्चतम न्यायालय के आदेश का जिक्र किया है। जिसमें अदालत ने कहा था कि एनसीबी अधिकारियों के समक्ष दिए गए बयानों को स्वीकार नहीं किया जा सकता है, इसलिए उन्हें सलाखों के पीछे रखने का कोई कारण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



24 साल के शौविक को चार सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। तब से उन्हें विशेष अदालत और बंबई उच्च न्यायालय ने जमानत देने से इनकार कर दिया था। अदालत ने पाया कि वह ड्रग डीलरों के संपर्क में थे और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स की आपूर्ति करने के लिए उन्होंने ड्रग्स खरीदा था।

वकील सतीश मानशिंदे के जरिए दायर शौविक की जमानत याचिका में कहा गया है कि उनके कब्जे से कोई भी ड्रग्स बरामद नहीं किए गए थे और एनसीबी का एकमात्र सबूत सह अभियुक्तों का बयान है। एनसीबी ने रिया और सुशांत के रसोइया दीपेश सावंत और प्रबंधक सैमुअल मिरांडा को भी ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था। फिलहाल तीनों को जमानत दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed