{"_id":"5f7009278ebc3e9bce61374c","slug":"drugs-case-live-updates-ncb-seize-mobile-phones-of-deepika-shraddha-sara-karishma-rakul-simone-jaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"Drug Case Bollywood: ड्रग्स मामले में हो सकते हैं कई और बड़े खुलासे, दीपिका, श्रद्धा और सारा अली का फोन जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Drug Case Bollywood: ड्रग्स मामले में हो सकते हैं कई और बड़े खुलासे, दीपिका, श्रद्धा और सारा अली का फोन जब्त
Sun, 27 Sep 2020 01:31 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 27 Sep 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण-श्रद्धा कपूर-सारा अली खान (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
ड्रग्स मामले में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुलप्रीत सिंह का नाम आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने जांच तेज कर दी है। शनिवार का दिन सारा, श्रद्धा और दीपिका के लिए काफी मुश्किल रहा। शनिवार को तीनों से एनसीबी ने ड्रग्स मामले को लेकर पूछताछ की। वहीं अब ब्यूरो ने दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, करिश्मा प्रकाश, रकुलप्रीत सिंह, सिमोन खंबाटा और जया शाह के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं।
विज्ञापन
Mobile phones of Deepika Padukone, Shraddha Kapoor, Sara Ali Khan, Karishma Prakash, Rakul Preet Singh, Simone Khambatta and Jaya Shah have been seized: Narcotics Control Bureau (NCB) official. #SushantSingRajputCase
— ANI (@ANI) September 27, 2020विज्ञापन
दीपिका, श्रद्धा और सारा के बयान हुए दर्ज
एनसीबी ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मादक पदार्थ मामले की जांच के सिलसिले में शनिवार को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान के बयान दर्ज किए। एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि श्रद्धा और सारा से दक्षिण मुंबई स्थित बलार्ड एस्टेट में एनसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ की गई। इससे पहले, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से एनसीबी के कोलाबा स्थित अतिथिगृह में पूछताछ की गई थी और वह भी अपना बयान दर्ज करवाने के बाद चली गईं।
विज्ञापन
एनसीबी अधिकारियों ने बताया कि बयान दर्ज कराने के लिए श्रद्धा कपूर दोपहर करीब 12 बजे जबकि सारा उसके करीब एक घंटे बाद एनसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंची। उन्होंने कहा कि करीब साढ़े चार घंटे तक सारा का बयान दर्ज किया गया और वह शाम करीब साढ़े पांच बजे एनसीबी कार्यालय से निकलीं। अधिकारी ने कहा कि श्रद्धा छह घंटे की पूछताछ के बाद करीब पांच बजकर 55 मिनट पर कार्यालय से निकलीं।
धर्मा प्रोडक्शन के कार्यकारी निर्माता क्षितिज गिरफ्तार
एनसीबी ने धर्मा प्रोडक्शन के कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि प्रसाद से पूछताछ के बाद शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी इस मामले में अब तक कम से कम 18 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
करिश्मा प्रकाश को सामने बैठाकर हुई दीपिका से पूछताछ
एनसीबी ने शनिवार को इस मामले में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से पांच घंटे तक पूछताछ की। सूत्रों ने कहा कि पूछताछ के दौरान पादुकोण का आमना-सामना उनकी प्रबंधक करिश्मा प्रकाश से भी कराया गया। एनसीबी के अतिथिगृह के बाहर तैनात एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित अतिथि गृह में सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर पहुंचीं दीपिका दोपहर बाद तीन बजकर 50 मिनट के करीब यहां से निकलीं।