{"_id":"61717cf81f11a93c1547f719","slug":"drugs-case-i-did-go-to-maldives-after-taking-competent-authority-s-permission-says-ncb-director-sameer-wankhede","type":"story","status":"publish","title_hn":"वानखेड़े का पलटवार: एनसीबी डायरेक्टर बोले- इजाजत लेकर मालदीव गया था, मेरे परिवार को मत घसीटो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वानखेड़े का पलटवार: एनसीबी डायरेक्टर बोले- इजाजत लेकर मालदीव गया था, मेरे परिवार को मत घसीटो
Thu, 21 Oct 2021 10:56 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 21 Oct 2021 10:56 PM IST
सार
मीडिया से बात करते हुए वानखेड़े ने अपने उपर लगे आरोपों की निंदा करते हुए कहा कि ड्रग्स को हटाने के काम के लिए अगर वे मुझे जेल में डालना चाहते हैं, तो मैं तैयार हूं।
विज्ञापन
Sameer wankhede
- फोटो : ANI
विस्तार
ड्रग्स मामले में एनसीपी नेता नवाब मलिक के आरोपों पर आज एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने सफाई दी। मीडिया से बात करते हुए वानखेड़े ने कहा कि ड्रग्स को हटाने के काम के लिए अगर वे मुझे जेल में डालना चाहते हैं, तो मैं तैयार हूं। मेरे दुबई जाने की बात पूरी तरह झूठी है। जहां तक मालदीव जाने का सवाल है तो मैं अधिकारियों की इजाजत लेकर वहां गया था।
मुझ पर हो रहा निजी हमला
वानखेड़े ने कहा कि 15 दिन से मुझ पर व्यक्तिगत हमला किया जा रहा है, मेरे परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। मेरी मृतक मां, बहन पर आरोप लगाए गए। मैं एक छोटा सरकारी मुलाजिम हूं और वो बड़े मंत्री हैं।
इजाजत लेकर गया था मालदीव
वानखेड़े ने कहा कि उगाही एक गलत शब्द है। मैं अपने बच्चों और परिवार के साथ सरकार की इजाजत से ही वहां गया था। अगर वो इसे उगाही कहते है तो ये पूरी तरह अस्वीकार्य है। मैं कहा-कहां गया था इसे मेरे रिकॉर्ड से जांचा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि मैं इन आरोपों की निंदा करता हूं। ये झूठी जानकारी है। दिसंबर में जब मेरे दुबई में होने की बात कही जा रही है, उस वक्त मैं मुंबई में था। इसकी जांच की जा सकती है। मैं उन पर कानूनी कार्रवाई करूंगा।
नवाब मलिक ने क्या कहा था
नवाब मलिक ने कहा था कि कोरोना महामारी के दौरान पूरी फिल्म इंडस्ट्री मालदीव में थी। वानखेड़े और उनका परिवार भी वहां था। वानखेड़े को अपने दुबई और मालदीव दौरे की वजह बतानी होगी। हमें यकीन है कि उगाही मालदीव में ही हुई थी। जल्द ही आपको फोटो भी दिखाएंगे।
मलिक ने कहा, सुशांत राजपूत सुसाइड केस के बाद एनसीबी ने एक विशेष अधिकारी नियुक्त किया। तब सीबीआई मामले की जांच कर रही थी। मौत का मामला अनसुलझा ही रह गया, लेकिन एनसीबी का फिल्म इंडस्ट्री में दखल जारी रहा। रिया चक्रवर्ती को गलत तरीके से फंसाया गया। दूसरों को भी गलत आरोपों में फंसाने की कोशिश की गई।
एनसीबी ने जारी किया प्रेस नोट
इससे पहले आज एनसीबी ने एक प्रेस नोट जारी कर सोशल मीडिया पर समीर वानखेड़े के संबंध में चल रही खबरों पर सफाई दी। इसमें कहा गया है कि समीर वानखेड़े के बारे में चल रही सूचनाएं गलत हैं। समीर वानखेड़े ने 31 अगस्त 2020 को एनसीबी ज्वाइन किया था। इसके बाद से उन्होंने कभी भी दुबई जाने के लिए कोई आवेदन नहीं किया था।
दो दिनों में छह जगह छापेमारी

The word 'extortion' is a disgusting term. I did go to Maldives after taking competent authority's permission. I went with my children and family after taking govt's permission. If he calls that extortion, then this is not acceptable: NCB Zonal Director Sameer Wankhede https://t.co/Y2bWdiDpuO pic.twitter.com/k2bOqxoGp4
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 21, 2021
इजाजत लेकर गया था मालदीव
वानखेड़े ने कहा कि उगाही एक गलत शब्द है। मैं अपने बच्चों और परिवार के साथ सरकार की इजाजत से ही वहां गया था। अगर वो इसे उगाही कहते है तो ये पूरी तरह अस्वीकार्य है। मैं कहा-कहां गया था इसे मेरे रिकॉर्ड से जांचा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि मैं इन आरोपों की निंदा करता हूं। ये झूठी जानकारी है। दिसंबर में जब मेरे दुबई में होने की बात कही जा रही है, उस वक्त मैं मुंबई में था। इसकी जांच की जा सकती है। मैं उन पर कानूनी कार्रवाई करूंगा।
नवाब मलिक ने क्या कहा था
नवाब मलिक ने कहा था कि कोरोना महामारी के दौरान पूरी फिल्म इंडस्ट्री मालदीव में थी। वानखेड़े और उनका परिवार भी वहां था। वानखेड़े को अपने दुबई और मालदीव दौरे की वजह बतानी होगी। हमें यकीन है कि उगाही मालदीव में ही हुई थी। जल्द ही आपको फोटो भी दिखाएंगे।
मलिक ने कहा, सुशांत राजपूत सुसाइड केस के बाद एनसीबी ने एक विशेष अधिकारी नियुक्त किया। तब सीबीआई मामले की जांच कर रही थी। मौत का मामला अनसुलझा ही रह गया, लेकिन एनसीबी का फिल्म इंडस्ट्री में दखल जारी रहा। रिया चक्रवर्ती को गलत तरीके से फंसाया गया। दूसरों को भी गलत आरोपों में फंसाने की कोशिश की गई।
एनसीबी ने जारी किया प्रेस नोट
इससे पहले आज एनसीबी ने एक प्रेस नोट जारी कर सोशल मीडिया पर समीर वानखेड़े के संबंध में चल रही खबरों पर सफाई दी। इसमें कहा गया है कि समीर वानखेड़े के बारे में चल रही सूचनाएं गलत हैं। समीर वानखेड़े ने 31 अगस्त 2020 को एनसीबी ज्वाइन किया था। इसके बाद से उन्होंने कभी भी दुबई जाने के लिए कोई आवेदन नहीं किया था।
दो दिनों में छह जगह छापेमारी
इस बीच एनसीबी ने ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए जांच की रफ्तार बढ़ा दी है। एनसीबी ने पिछले दो दिनों में मुंबई और आसपास के इलाकों में 6 छापेमारी की है। इस दौरान नवी मुंबई, दक्षिण मुंबई, नालासोपारा, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, बांद्रा और जुहू इलाकों में तलाशी ली गई। सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी क्रूज मामले में ड्रग्स के संबंध में की गई।