{"_id":"581865bb4f1c1bc0324361b1","slug":"drug-worth-rs-400-crore-seized-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदयपुर से 400 करोड़ की ड्रग्स बरामद, DRI और नारकोटिक्स विभाग ने मारा छापा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उदयपुर से 400 करोड़ की ड्रग्स बरामद, DRI और नारकोटिक्स विभाग ने मारा छापा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 01 Nov 2016 03:22 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : Social Media
डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) और नारकोटिक्स विभाग ने साझा अभियान में राजस्थान के उदयपुर और राजसमंद की फॉर्मास्युटिकल्स कंपनियों की दो गोदामों पर छापा मारकर अरबों रुपये की ड्रग्स बरामद की है।
खबरों के मुताबिक अथॉरिटी ने 400 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित मैंडेक्स दवा बरामद की है। मंगलवार को लगातार पांचवें दिन डीआरआई टीम की कार्रवाई जारी रही। साझा अभियान में टीमों ने कलादवास रिको इंडस्ट्रियल एरिया और गुडली में छापा मारा, जबकि शुक्रवार की रात को राजसमंद के धोइंडा गांव में एक और गोदाम पर छापा मारा था।
मैंडेक्स एक प्रतिबंधित दर्द दूर करने वाली दवा है, जो रेव पार्टियों में यूज की जाती है और अमेरिका सहित अन्य देशों में बहुत ज्यादा प्रचलन में है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक डीआरआई और नारकोटिक्स विभाग ने स्थानीय पुलिस की मदद से छापा अभियान को अंजाम दिया।
विज्ञापन
हालांकि आधिकारिक रूप से डीआरआई या नारकोटिक्स ने ड्रग्स या केमिकल से संबंधित किसी भी जानकारी को साझा नहीं किया है। सूत्रों के मुताबिक इन ड्रग्स का उपयोग युवाओं द्वारा रेव पार्टियों के लिए किया जाता था।
इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि इनकी संलिप्तता के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है।