{"_id":"5f3f03df8ebc3e3cff2ec047","slug":"drug-case-accused-committed-suicide-in-the-quarantine-center-of-jail-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: ड्रग मामले के आरोपी ने जेल के क्वारंटीन सेंटर में की आत्महत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: ड्रग मामले के आरोपी ने जेल के क्वारंटीन सेंटर में की आत्महत्या
Fri, 21 Aug 2020 04:45 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 21 Aug 2020 04:45 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवी मुंबई के खारघर इलाके में ड्रग मामले के आरोपी 43 वर्षीय एक कैदी ने तलोजा जेल के क्वारंटीन सेंटर में बृहस्पतिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने बताया कि कैदी की पहचान नई दिल्ली के दरियागंज निवासी मोहम्मद सुलेमान के रूप में हुई।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि दिल्ली इकाई के राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सुलेमान को नशीले पदार्थ के मामले में गिरफ्तार किया था और न्यायिक हिरासत के तहत उसे नवी मुंबई के तलोजा सेंट्रल जेल में रखा गया था। उसे नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जेल में कोविड-19 के प्रसार के कारण, कुछ कैदियों को खारघर के एक स्कूल में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। सुलेमान भी उन कैदियों में से एक था, लेकिन वह कोविड -19 से संक्रमित नहीं था।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को लगभग एक बजे, सुलेमान ने क्वारंटीन सेंटर के शौचालय में एक तौलिये की मदद से फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि जेल के कुछ कर्मचारियों ने उसे शौचालय में लटका हुआ देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या के पीछे का सही कारण अभी तक ज्ञात नहीं है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी जेजे अस्पताल में भेज दिया गया है। खारघर पुलिस स्टेशन में मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई है और आगे की जांच की जा रही है।