फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   drought situation to remain in normal monsoon season as alnino is there in second half says imd

देश के कई भाग रहेंगे सूखे की चपेट में, अलनीनो का खतरा बरकरारः मौसम विभाग

Tue, 18 Apr 2017 05:58 PM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल Updated Tue, 18 Apr 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
drought situation to remain in normal monsoon season as alnino is there in second half says imd
इस साल देश के कई भागों में सूखा पड़ने की आशंका है। हालांकि मौसम विभाग ने मॉनसून के सामान्य रहने की बात कही है। हालांकि अल-नीनो की संभावना भी मौसम विभाग ने व्यक्त की है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के महानिदेशक के जी रमेश ने लांग पीरियड एवरेज (एलपीए) जारी करते हुए कहा कि 2017 में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 96 फीसदी रहेगा। हालांकि यह पिछले साल की तुलना में 10 फीसदी कम है। मौसम विभाग कहा कि इस साल अल-नीनो मॉनसून सीजन में अगस्त से अक्तूबर के बीच आने की उम्मीद है, जिससे देश के कई इलाकों में कम बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। 
विज्ञापन


पिछले साल हुई थी अच्छी बारिश

पिछले साल आईएमडी ने 106 फीसदी बारिश का अनुमान लगाया था। इससे कृषि क्षेत्र में काफी अच्छी पैदावार देखने को मिली थी। वहीं देश के उत्तरी इलाकों में मॉनसून अगस्त की शुरुआत में पहुंचता है, लेकिन अल-नीनो के प्रभाव से इस क्षेत्र में बारिश काफी कम हो सकती है, जिससे उत्तरी राज्यों में सूखा पड़ सकता है। मॉनसून का अगला अनुमान मौसम विभाग मई के तीसरे सप्ताह तक देगा और तब पता चल सकेगा कि किस इलाके में कितनी बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगस्त-अक्टूबर अवधि में अल-नीनों की 50 फीसदी संभावना है। मॉनसून के दूसरे भाग में अल-नीनो का खतरा कम है। 2-5 साल तक अल-नीनो का साइकल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed