फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   drought in marathwada

मराठवाड़ा: सूखा प्रभावित क्षेत्र में कुंवारों के दिन बहुरे

Sun, 17 Apr 2016 05:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,मुंबई
ब्यूरो/ अमर उजाला,मुंबई Updated Sun, 17 Apr 2016 05:56 AM IST
विज्ञापन
drought in marathwada
प्रतीकात्मक तस्वीर

महाराष्ट्र में सूखा प्रभावित मराठवाड़ा में कुंवारों के दिन बहुर गए हैं। राज्य में सत्तासीन भाजपा-शिवसेना ने सामूहिक विवाह आयोजित कर उन किसानों की खुशियां बढ़ा दी हैं, जो सूखे के चलते अपनी बेटियों की शादी नहीं कर पा रहे थे। शनिवार को औरंगाबाद में आयोजित शिवसेना के शाही विवाह में अपनी लाडली को शादी के जोड़े में देखकर उन परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े।

विज्ञापन


शिवसेना के शाही विवाह में 244 जोड़े शादी के बंधन में बंधे जबकि रविवार को भाजपा की ओर से मराठवाड़ा के जालना में 551 जोड़े एक साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे।
विज्ञापन


सूखाग्रस्त मराठवाड़ा में पानी का भीषण संकट है। इससे परेशान कई किसानों ने अपनी बेटियों की शादी रद्द कर दी थी। इसको देखते हुए शिवसेना और भाजपा ने अलग-अलग तरीके से सामूहिक विवाह की तैयारियां शुरू कीं। शिवसेना ने आठ मुस्लिम जोड़ों का भी निकाह कराया। दूसरी तरफ, रविवार को महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष व सांसद रावसाहेब दानवे पाटिल की ओर से उनके  गृह जिला जालना में 551 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed