फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Driver killed and 13 injured after a bus carrying polling security personnel fell from the hill in Nagaland

Nagaland: सुरक्षाकर्मियों को ले जा रही बस पहाड़ी से जंगल में गिरी, चालक की मौत, 12 अन्य घायल

Mon, 27 Feb 2023 01:04 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, नगालैंड
एएनआई, नगालैंड Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 27 Feb 2023 01:04 AM IST
सार

घायलों में झारखंड सशस्त्र पुलिस के आठ और नगालैंड सशस्त्र पुलिस का एक कर्मी शामिल है। हादसे में चालक की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। 

विज्ञापन
Driver killed and 13 injured after a bus carrying polling security personnel fell from the hill in Nagaland
सुरक्षाकर्मियों को ले जा रही बस पहाड़ी से जंगल में गिरी - फोटो : ani

विस्तार

नगालैंड वोखा जिले में रविवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां  मतदान और सुरक्षाकर्मियों को ले जा रही एक बस पहाड़ी से जंगल में गिर गई, जिससे चालक की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। घायलों में झारखंड सशस्त्र पुलिस के आठ और नगालैंड सशस्त्र पुलिस का एक कर्मी शामिल है।

विज्ञापन


विज्ञापन

घायलों को जिला अस्पताल वोखा पहुंचाया गया
अधिकारियों के अनुसार, मतदान अधिकारी सनिस विधानसभा क्षेत्र के सुंग्रो सेक्टर में चुनाव ड्यूटी के लिए सुंग्रो जा रहे थे। दुर्घटना का स्पष्ट कारण अभी साफ नहीं है लेकिन यांत्रिक विफलता माना जा रहा है। घायलों को जिला अस्पताल वोखा पहुंचाया गया है। वोखा मुख्यालय से मतदान कर्मियों की नई टीम के साथ-साथ आरक्षित मतदान कर्मियों की मतदान सामग्री/मशीनरी रवाना कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान अधिकारी की मौत
शनिवार को वाहन के गहरी खाई में गिरने से घायल हुए एक मतदान अधिकारी चेशम चंद्र मारक ने रविवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। उनके सिर पर गहरी चोट आई थी।वहीं अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

मेघालय के साथ नागालैंड में सोमवार 27 फरवरी को होना है मतदान
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वोखा अजीत कुमार रंजन ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर ईवीएम मशीनों को रिजर्व से बदला जाएगा। मेघालय के साथ नागालैंड में सोमवार 27 फरवरी को मतदान होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed