{"_id":"58488be04f1c1bf959449c1a","slug":"driver-claims-reddy-converted-100-crore-black-money-to-white","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्नादन रेड्डी के 100 करोड़ रुपये को काले से किया सफेद: ड्राइवर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जर्नादन रेड्डी के 100 करोड़ रुपये को काले से किया सफेद: ड्राइवर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 08 Dec 2016 03:54 AM IST
विज्ञापन
janardan reddy
- फोटो : janardan reddy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद अपनी बेटी की भव्य शादी को लेकर चर्चा में रहे खनन कारोबारी जी. जर्नादन रेड्डी एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। राज्य में एक प्रशासनिक अधिकारी के ड्राइवर ने आत्महत्या से पहले लिखे सुसाइड नोट में रेड्डी के 100 करोड़ रुपये को काले से सफेद करने की बात लिखी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बुधवार को बताया कि ड्राइवर केसी रमेश ने मांड्या जिले में मद्दुर के लॉज में मंगलवार को कथित रूप से जहर खाकर सुसाइड कर लिया। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। सुसाइड नोट में रमेश ने विशेष भूमि अधिग्रहण अधिकारी (बंगलूरू) भीमा नायक पर गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है। ड्राइवर के नोट के अनुसार रेड्डी और वह प्रशासनिक अधिकारी मिलकर उसका मानसिक शोषण करते थे।
विज्ञापन
ड्राइवर ने पत्र में यह भी लिखा कि रेड्डी ने कर्नाटक के प्रशासनिक सेवा के अधिकारी (जिसका वह शख्स ड्राइवर था) से पैसे सफेद करवाए थे। पुलिस ने कहा है कि वह मामले की जांच कर रही है। रमेश के अनुसार भीमा को पैसा बदलने के बदले 20 प्रतिशत हिस्सा मिला था।
विज्ञापन
रमेश ने सुसाइड नोट में लिखा कि रेड्डी ने सारा पैसा अपनी बेटी की शादी में लगा दिया। नोट में आगे लिखा गया है कि नायक ने रेड्डी और बीजेपी सांसद श्रीमल्लू से गेस्ट हाउस में मुलाकात की थी। रमेश ने नोट में लिखा है कि 20 प्रतिशत हिस्से के अलावा भीमा कर्नाटक में 2018 में होने वाले चुनाव में टिकट लेने के लिए मदद चाहता था।