{"_id":"5fbd63da8ebc3e9bab1b9330","slug":"dri-seizes-gold-worth-6-25-crore-rupees-from-two-railway-passengers-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में डीआरआई ने दो रेलवे यात्रियों से 6.25 करोड़ रुपये का सोना किया जब्त ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई में डीआरआई ने दो रेलवे यात्रियों से 6.25 करोड़ रुपये का सोना किया जब्त
Wed, 25 Nov 2020 01:19 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 25 Nov 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
राजस्व खुफिया निदेशालय
- फोटो : राजस्व खुफिया निदेशालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने 6.25 करोड़ रुपये की सोने की छड़ों की कथित रूप से तस्करी करने के मामले में बोरीवली स्टेशन से दो यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बांग्लादेश से भारत में सोने की तस्करी किये जाने और राजस्थान के भरतपुर के रास्ते कोलकाता से इसे मुंबई लाए जाने का संदेह था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, सोमवार को गोल्डन टेंपल स्पेशल ट्रेन से उतरे दो यात्रियों की तलाशी ली गयी तो उनके पास से 12.02 किलोग्राम सोने की छड़ें एक विशेष रूप से तैयार की गयी जैकेट में छिपी मिलीं जो उन्होंने कमीज के अंदर पहन रखी थी। सोने की अनुमानित कीमत 6.25 करोड़ रुपये है। उन पर सीमाशुल्क अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन