{"_id":"652ba6a508c82147a80e10e6","slug":"dri-seized-gold-worth-19-crore-from-varanasi-nagpur-mumbai-smuggled-from-bangladesh-to-india-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Smuggling: डीआरआई ने जब्त किया 19 करोड़ रुपये का सोना, बांग्लादेश से हो रही थी तस्करी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gold Smuggling: डीआरआई ने जब्त किया 19 करोड़ रुपये का सोना, बांग्लादेश से हो रही थी तस्करी
Sun, 15 Oct 2023 04:11 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 15 Oct 2023 04:11 PM IST
सार
डीआरआई ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी बांग्लादेश से भारत में सोना लाकर इसे मुंबई, नागपुर और वाराणसी जैसे शहरों में भेज रहे थे।
विज्ञापन
डीआरआई द्वारा जब्त सोना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीआरआई (डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस) ने वाराणसी, नागपुर और मुंबई से कुल 19 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया है। डीआरआई द्वारा जब्त कुल सोना करीब 31.7 किलो है और इसकी कीमत करीब 19 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीआरआई ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी बांग्लादेश से भारत में सोना लाकर इसे मुंबई, नागपुर और वाराणसी जैसे शहरों में भेज रहे थे।
डीआरआई ने चलाया समन्वित अभियान
डीआरआई ने एक समन्वित अभियान चलाकर वाराणसी, नागपुर और मुंबई से विदेशी मूल के लोगों को पकड़ा। आरोपी रेल और सड़क मार्ग से सोने की तस्करी कर रहे थे। नागपुर की टीम ने आरोपियों को नागपुर रेलवे स्टेशन पर पकड़ा। डीआरआई ने आरोपियों के पास से 8.5 किलो सोना पकड़ा। पकड़े गए चार आरोपियों के पास से विदेश में बना सोना बरामद हुआ। दोनों से पूछताछ में अन्य आरोपियों के बारे में पता चला। जिसके बाद डीआरआई की टीम ने वाराणसी से दो अन्य तस्करों को गिरफ्तार किया। डीआरआई ने तीन घंटे तक कार का पीछा करके आरोपियों को पकड़ा और उनके पास से 18.2 किलो सोना बरामद हुआ। वहीं मुंबई से पांच आरोपियों के पास से 4.9 किलो सोना बरामद किया।
तमिलनाडु में भी जब्त हुआ 15 करोड़ का सोना
इससे पहले डीआरआई ने तमिलनाडु में तीन अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई कर 15 करोड़ रुपये कीमत का करीब 25 किलो सोना जब्त किया है। यह सोना श्रीलंका से तस्करी कर भारत लाया गया था। डीआरआई ने आरोपियों के पास से 56 लाख नकद भी बरामद किए हैं। डीआरआई ने छह लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन