{"_id":"63ecd4a034fb1fc6e90ce88d","slug":"dri-mumbai-intercepted-one-indian-female-passenger-seized-heroin-ndps-substance-valued-at-approx-rs-84-crores-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"DRI: डीआरआई मुंबई महिला यात्री के पास के 84 करोड़ की हेराइन जब्त की; तीन को किया गया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
DRI: डीआरआई मुंबई महिला यात्री के पास के 84 करोड़ की हेराइन जब्त की; तीन को किया गया गिरफ्तार
Wed, 15 Feb 2023 08:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 15 Feb 2023 08:20 PM IST
सार
महिला यात्री सहित सभी तीन व्यक्तियों को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। डीआरआई अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
DRI
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीआरआई मुंबई को सोमवार को बड़ी कामयाबी हाथी लगी। डीआरआई ने बीते दिन एक महिला यात्री के पास से 11.94 किलोग्राम क्रीम रंग दानेदार पदार्थ मिले। जांच के दौरान पाया गया कि उनमें हेराइन की पर्याप्त मात्रा मौजूद है। इसके बाद उसे जब्त कर लिया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उसकी कीमत करीब 84 करोड़ बताई जा रही है। डीआरआई ने बताया कि महिला हरारे से मुंबई आई थी। उस महिला यात्री और उसके साथ मौजूद दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि दो महिला यात्री नैरोबी होते हुए हरारे (जिम्बाब्वे की राजधानी) से केन्या एयरवेज से मुंबई हवाईअड्डे पहुंची थीं। उसे डीआरआई के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा। जब उनके बैग की तलाशी ली गई तो 11.94 किलोग्राम मादक पदार्थ पाया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों ने हेराइन को ट्रॉली बैग के अंदर रखे फाइल फोल्डर के बीच छिपाया हुआ था। गिरफ्त में ली गई एक महिला ने बताया कि उसे यह ड्रग्स हरारे में दिया गया था और मुंबई में दो लोगों को डिलिवर करने को कहा गया था।
विज्ञापन
डीआरआई के अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो और लोगों की पहचान की और उन्हें पकड़ लिया। ये दोनों हवाईअड्डे के बाहर से यात्री से ड्रग्स लेने आए थे। उन्होंने बताया कि महिला यात्री सहित सभी तीन व्यक्तियों को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। डीआरआई अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।