{"_id":"597c4bb94f1c1ba7378b478b","slug":"drdo-showcased-country-s-first-unmanned-tank-calls-muntra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DRDO ने बनाया 'मंत्र', परमाणु हमले में भी शत्रुओं को कर देगा नेस्तनाबूत!","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
DRDO ने बनाया 'मंत्र', परमाणु हमले में भी शत्रुओं को कर देगा नेस्तनाबूत!
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Sat, 29 Jul 2017 02:24 PM IST
विज्ञापन
डीआरडीओ का मंत्र
- फोटो : deccanchronicle
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन(डीआरडीओ) ने ऐसा 'मंत्र' बनाया है, जो मैदान में जाएगा। दुश्मनों को ढूंढेगा और उन्हें खत्म भी कर देगा। वो भी बिना किसी परेशानी के। खासकर नक्सल प्रभावित इलाकों में तो 'मंत्र' दुश्मनों के लिए काल बनकर टूटेगा। अगर मंत्र को बम से उड़ाया भी जाएगा, तो भी अपने किसी सैनिक को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा, क्योंकि मंत्र बेहद खास 'मानवरहित टैंक' है। इसके तीन वर्जन हैं, जो न सिर्फ दुश्मनों को 15 किमी की दूरी से पकड़ लेगा, बल्कि लेजर गाइडेड हमले कर उन्हें नष्ट भी कर देगा।
दुश्मनों की बैलिस्टिक मिसाइल पर भारी पड़ेगा भारतीय अस्त्र
डीआरडीओ का ये मंत्र टेस्टिंग में पास हो चुका है और कभी भी भारतीय सुरक्षाबलों को सौंपा जा सकता है। जो रिमोट कंट्रोल के माध्यम से मंत्र को ऑपरेट करेंगे और दुश्मन की धज्जियां उड़ा देंगे।
विज्ञापन
डीआरडीओ ने अपने इस खास 'मंत्र' के तीन वैरिएंट बनाए हैं। इनमें से पहला है मानवरहित मंत्र-S, जो हमलावर टैंक है। दूसरा है मंत्र-M, जो किसी भी इलाके में सुरक्षाबलों के बढ़ने के समय लैंड माइन या किसी भी तरह के बम को पकड़ने में सक्षम है। ये नक्सलाइट इलाकों में बेहद कारगर हो सकता है, साथ ही किसी भी जगह हमले की सूरत में अग्रिम पंक्ति में रहकर दुश्मनों के हर हमले की सूचना देता रहेगा। इसके अलावा तीसरा मंत्र है मंत्र-N, जो परमाणु हमले या केमिकल अटैक की सूरत में भी दुश्मन का काम तमाम कर देगा। तीनों ही मंत्र अत्याधुनिक हैं और 52 डिग्री सेल्सियस में राजस्थान के रेतीली परीक्षण रेंज में और जलवा दिखा चुके हैं।

लेजर इंटीग्रेटेड कैमरे से लैस है ये मंत्र
डीआरडीओ के इस मंत्र में सर्विलांस रेडार, लेजर इंटीग्रेटेड कैमरे लगे हैं, जो 15 किमी दूर से ही हथियारबंद इंसान या किसी भी गाड़ी की पहचान कर लेगा।
इस मंत्र का विकास डीआरडीओ के कॉम्बैट वेहिकल्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट(सीवीआरडीई) ने बनाया है। डीआरडीओ ने अवाडी में सीवीआरडीई की प्रदर्शनी में इसे दिखाया। डीआरडीओ ने इस प्रदर्शनी को पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को समर्पित किया। इस दौरान डीआरडीओ ने अपने कई अन्य विकसित मशीनों को रखा।