फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DRDO is going to make six new Airborne Early Warning and Control Plane for IAF

डीआरडीओ विकसित कर रहा छह नए निगरानी विमान, दुश्मन पर रहेगी हर वक्त नजर

Wed, 16 Dec 2020 03:53 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 16 Dec 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
DRDO is going to make six new Airborne Early Warning and Control Plane for IAF
डीआरडीओ - फोटो : facebook.com/DPIDRDO

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) छह नए एयरबोर्न अर्ली वॉर्निंग एंड कंट्रोल विमान (Airborne Early Warning and Control Planes) विकसित करने जा रहा है।  इससे वायुसेना की ताकत बढ़ेगी और चीन व पाकिस्तान की सीमाओं पर निगरानी रखने की उसकी क्षमताओं में वृद्धि होगी। 

विज्ञापन


सरकारी सूत्रों के अनुसार डीआरडीओ इन विमानों को 10,500 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के तहत विकसित करेगा। ये सभी छह विमान एयर इंडिया से लिए जाएंगे और इनमें इस तरह बदलाव किए जाएंगे कि ये रडार के साथ उड़ान भर सकें और सुरक्षा बलों को 360 डिग्री निगरानी की क्षमता प्रदान कर सकें। 
विज्ञापन



सूत्रों ने बताया कि ये नए विमान अपने पूर्ववर्ती नेत्र (NETRA) विमानों से अधिक क्षमता वाले होंगे और विभिन्न अभियानों के दौरान दुश्मन के इलाकों में होने वाली गतिविधियों की बेहतर जानकारी उपलब्ध करा पाएंगे। सूत्रों ने उम्मीद जताई कि सरकार की ओर से जल्द ही इस प्रोजेक्ट को अनुमति दे दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, सूत्रों ने यह भी कहा कि एयर इंडिया के पहले से मौजूद विमानों को निगरानी विमानों में बदलने के इस प्रोजेक्ट का मतलब यह भी हो सकता है कि भारत उन छह एयरबस 330 परिवहन विमानों की खरीद को टाल दे, जिन्हें अगले साल वह यूरोपीय विमान कंपनी से खरीदने की योजना बना रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed