{"_id":"645014f19a076e09b5048243","slug":"drdo-indian-navy-conduct-successful-trial-of-indigenous-air-droppable-container-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामयाबी: डीआरडीओ, भारतीय नौसेना ने हवा से गिराए जाने वाले कंटेनर का किया सफल परीक्षण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कामयाबी: डीआरडीओ, भारतीय नौसेना ने हवा से गिराए जाने वाले कंटेनर का किया सफल परीक्षण
Tue, 02 May 2023 01:07 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 02 May 2023 01:07 AM IST
सार
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कंटेनर का प्रारंभिक परीक्षण 27 अप्रैल को गोवा के तट पर किया गया। बयान के मुताबिक, नौसेना की रसद परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने के लिए परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
DRDO
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना ने 150 किलोग्राम वजन ले जाने में सक्षम हवा से गिराए जाने वाले एक कंटेनर का सफल परीक्षण किया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार कंटेनर को आईएल 38एसडी विमान से गिराया गया।
विज्ञापन
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कंटेनर का प्रारंभिक परीक्षण 27 अप्रैल को गोवा के तट पर किया गया। बयान के मुताबिक, नौसेना की रसद परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने के लिए परीक्षण किया गया। इसका मकसद तट से 2,000 किलोमीटर से अधिक दूरी पर तैनात जहाजों को तत्काल जरूरी इंजीनियरिंग सामग्री प्रदान करना है। इससे जहाजों के लिए पुर्जे और अन्य सामान एकत्र करने के लिए कट के करीब आने की जरूरत कम हो जाएगी।
विज्ञापन
डीआरडीओ की तीन प्रयोगशालाओं-नवल साइंस एंड टेक्नोलॉजी लैबोरेटरी (एनएसटीएल), विशाखापत्तनम, एरियल डिलिवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट इस्टैब्लिशमेंट (एडीआरडीई), आगरा और एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट इस्टैब्लिशमेंट (एडीई), बंगलूरू ने मिलकर ये कंटेनर विकसित किया है।
विज्ञापन