फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dravidian model has become a murder model Former TN governor demands CBI probe on murder of BSP leader

Tamil Nadu: बसपा प्रदेशाध्यक्ष की हत्या को लेकर CM स्टालिन पर बरसीं BJP-AIADMK, सीबीआई जांच की मांग की

Sun, 07 Jul 2024 11:15 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 07 Jul 2024 11:15 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी नेता तिमिलिसाई सुंदरराजन ने तमिलनाडु में बीएसपी नेता आर्मस्ट्रांग की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। सुंदराजन ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। 

विज्ञापन
Dravidian model has become a murder model Former TN governor demands CBI probe on murder of BSP leader
भाजपा नेता तिमिलिसाई सुंदरराजन - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने सीबीआई जांच की मांग की है। इस बीच तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल और भारतीय जनता पार्टी नेता तिमिलिसाई सुंदरराजन ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। सुंदराजन ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए तमिलनाडु में राजनेताओं की बढ़ती हत्याओं के मामले पर सवाल उठाए हैं। भाजपा नेता ने कहा, ‘तमिलनाडु में लगातार हत्याएं बढ़ रहीं हैं, जो कि अस्वीकार्य है। एक दिन पहले एक एआईएडीएमके कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। इसके अलावा हमारे एक कार्यकर्ता के पति पर अन्ना नगर में बेरहमी से हमला किया गया।’

विज्ञापन


राज्य सरकार पर साधा निशाना
राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए सुंदरराजन ने कहा कि प्रदेश में राजनेताओं की हत्या के मामले में बढ़ोतरी हुई है और सरकार चुप्पी साधे बैठी है। उन्होंने बसपा प्रदेश अध्यक्ष की हत्या के मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि तीन महीने पहले कांग्रेस के जिला प्रमुख जयकुनार की हत्या हुई और इस मामले में कोई जांच भी नहीं हुई। भाजपा नेता ने सीएम स्टालिन से सवाल पूछा कि उन्होंने कल्लकुर्ची का दौरा क्यों नहीं किया, जहां जहरीली शराब पीने से 65 लोगों की मौत गई थी? उन्होंने यह सवाल भी किया कि सीएम स्टालिन के. आर्मस्ट्रांग को श्रद्धांजलि देने क्यों नहीं आए, क्या उन्हें यहां आने में भी डर लग रहा है? 
विज्ञापन


मायावती ने की सीबीआई जांच की मांग 
उधर, बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि अब तक गिरफ्तार किए गए लोग असली अपराधी नहीं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से पीड़िता को न्याय सुनिश्चित करने के लिए जांच केंद्रीय एजेंसी को सौंपने का आग्रह किया। मायावती ने यह भी कहा कि देर शाम हमलावरों के एक समूह द्वारा जिस तरह से आर्मस्ट्रांग की हत्या की गई, उससे पता चलता है कि राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। सीएम स्टालिन को आर्मस्ट्रांग के लिए न्याय सुनिश्चित करना चाहिए और जांच को केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, 'असली दोषियों को पकड़ा नहीं गया है। जांच सीबीआई को सौंपी जाए। हमें उम्मीद नहीं है कि राज्य सरकार न्याय सुनिश्चित करेगी। इसलिए इस मामले को तुरंत सीबीआई को सौंपा जाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी बीएसपी नेता  के. आर्मस्ट्रांग की हत्या के बाद तमिलनाडु का दौरा किया था। इस पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्त शहजाद पूनावाला ने सवाल किया कि क्या राहुल गांधी ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है? पूनावाला ने दावा किया कि तमिलनाडु में कानून व्यवस्था का पतन हो चुका है। तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने भी राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed