{"_id":"58c9027e4f1c1b082932a7d0","slug":"dravid-will-not-coach-india-u-23-in-emerging-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्रविड़ इंडिया अंडर-23 को नहीं देंगे कोचिंग, जाने का है प्लान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
द्रविड़ इंडिया अंडर-23 को नहीं देंगे कोचिंग, जाने का है प्लान
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Wed, 15 Mar 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
राहुल द्रविड़
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडिया-ए और अंडर-19 क्रिकेट टीम को जीत के ट्रैक पर लाने वाले राहुल द्रविड़ आने वाले दिनों में इंडिया अंडर-23 टीम की बतौर कोच जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बांग्लादेश में 25 मार्च से 5 अप्रैल तक एशियाई क्रिकेट परिषद की एमर्जिंग ट्रॉफी होगी। इसमें भारतीय अंडर-23 टीम खेलेगी, लेकिन टीम के साथ द्रविड़ बतौर कोच शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और 'द वॉल' के नाम से मशहूर रहे द्रविड़ ने इंडिया ए और अंडर-19 को शीर्ष पर पहुंचाने में काफी मेहनत की है। वह सभी जूनियर राष्ट्रीय टीमों को कोचिंग देते रहे हैं। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल फ्रैंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ जुड़ने के लिए द्रविड़ को कुछ समय तक लिए इन जिम्मेदारियों से छूट दी है।
विज्ञापन
द्रविड़ दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ बतौर मेन्टॉर जु़ड़े हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स 28 मार्च से राजधानी में अपना आईपीएल शिविर शुरू करेगी।