फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dr. Jitendra Singh declares reports of PMO's message that Telangana CM KCR shouldn't be a part of PM Modi’s programs in Hyderabad untrue 

पीएमओ का खुलासा: पीएम मोदी के कार्यक्रम में खुद ही शामिल नहीं हुए थे केसीआर, तेलंगाना सीएम के बेटे के दावा झूठा  

Thu, 28 Apr 2022 08:05 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 28 Apr 2022 08:05 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 फरवरी को तेलंगाना की यात्रा की थी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे।

विज्ञापन
Dr. Jitendra Singh declares reports of PMO's message that Telangana CM KCR shouldn't be a part of PM Modi’s programs in Hyderabad untrue 
Jitendra Singh (file photo) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव के बेटे के इस दावे को गलत बताया है कि पीएम मोदी के हैदराबाद दौरे के दौरान केसीआर को आमंत्रित नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि इस तरह का संदेश पूरी तरह असत्य है कि तेलंगाना के सीएम केसीआर को हैदराबाद में पीएम मोदी के कार्यक्रमों का हिस्सा नहीं बनने दिया गया था।  

विज्ञापन


पीएम मोदी ने 5 फरवरी को तेलंगाना यात्रा की थी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 फरवरी को तेलंगाना की यात्रा की थी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे। अब इस बात को लेकर विवाद हो रहा है कि केसीआर को बुलाया नहीं गया था। इस संबंध में तेलंगाना के सीएम के बेटे द्वारा किए जा रहे दावे को केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने गलत बताया है। 
विज्ञापन


जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर किया खुलासा 
जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया कि मीडिया में चल रहे तेलंगाना के मुख्यमंत्री के बेटे का दावा कि पीएमओ ने संदेश भेजा था कि केसीआर पीएम मोदी के हैदराबाद यात्रा के दौरान उनके कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकते, पूरी तरह से गलत है। पीएमओ की ओर से ऐसा कोई संदेश नहीं भेजा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




जितेंद्र सिंह ने कहा कि वास्तव में 5 फरवरी को होने वाले कार्यक्रमों में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के शामिल होने की उम्मीद थी, लेकिन सीएम कार्यालय ने पीएमओ को सूचित किया कि सीएम की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए वह शामिल नहीं होंगे।

उन्होंने कहा कि हैदराबाद यात्रा के दौरान लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री को रिसीव नहीं करके केसीआर ने लोगों का अपमान किया है। उन्होंने ऐसा दो बार किया। अब उनके बेटे का कहना है कि पीएमओ ने केसीआर को नहीं आने के लिए कहा था। उनके झूठ का पर्दाफाश पीएमओ ने किया है। वे लोकतंत्र का अनादर कर रहे हैं और फिर बेशर्मी से झूठ बोल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed