फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dr Harsh vardhan says, appropriate behaviour for three and four months will lead to declining trend in coronavirus cases India by February 40,000 active cases

अगर संभलकर चलें तो फरवरी तक कोरोना के सिर्फ 40 हजार सक्रिय मामले रह जाएंगेः डॉ हर्षवर्धन

Mon, 19 Oct 2020 04:51 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 19 Oct 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
Dr Harsh vardhan says, appropriate behaviour for three and four months will lead to declining trend in coronavirus cases India by February 40,000 active cases
डॉ हर्षवर्धन (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस के प्रसार को लेकर सोमवार को एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कोरोना के प्रसार को लेकर हमने दुनिया के कई विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों से बात की है। सभी ने अपने अनुसंधान और तकनीक के आधार पर बताया कि भारत में अगर तीन से चार महीने तक संभलकर चला जाए तो फरवरी में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 40 हजार तक आ जाएंगे। 

विज्ञापन

टीकाकरण प्रक्रिया के लिए कर्मचारियों और अन्य लॉजिस्टिक्स को राज्य औऱ केंद्र सरकार द्वारा प्रशिक्षण देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि भारत कोरोना के वृद्धि पर रोक के लिए अपने कोशिशों को कम नहीं करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


संडे संवाद में स्वास्थ्य मंत्री ने माना कोरोना के कम्युनिटी स्प्रेड होने की बात
संडे संवाद नामक कार्यक्रम में उनसे पूछा गया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में सामुदायिक प्रसारण होने की बात कही है, क्या अन्य राज्यों में भी सामुदायिक प्रसारण हो रहा है? इसके जवाब में हर्षवर्धन ने स्वीकार किया कि घनी आबादी वाले क्षेत्रों में कोरोना वायरस के कम्युनिटी स्प्रेड होने की आशंका है। 


पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के अलग-अलग क्षेत्रों में सामुदायिक प्रसारण की सूचना मिली है। हालांकि, यह देश भर में नहीं हो रहा है। यह कई राज्यों के कुछ जिलों तक ही सीमित है। विशेष रूप से घनी आबादी वाले क्षेत्र तक।  बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मामले आने के बाद पहली बार स्वास्थ्य मंत्री ने इसके सामुदायिक प्रसारण की बात स्वीकार की है। इससे पहले वो हमेशा इस बात से इनकार करते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed