{"_id":"5fbecb8a8ebc3e67a03369c5","slug":"dr-harsh-vardhan-said-a-robust-ecosystem-is-being-established-for-production-distribution-of-covid-19-vaccines","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 टीके के उत्पादन, वितरण के लिए मजबूत तंत्र स्थापित किया जा रहा है: डॉ. हर्षवर्धन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोविड-19 टीके के उत्पादन, वितरण के लिए मजबूत तंत्र स्थापित किया जा रहा है: डॉ. हर्षवर्धन
Thu, 26 Nov 2020 02:57 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 26 Nov 2020 02:57 AM IST
विज्ञापन
DR harshvardhan
- फोटो : ANI
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को कहा कि सरकार कोविड-19 टीके के उत्पादन और वितरण के लिए मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित कर रही है, ताकि मांग को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने यह भी कहा कि जब दुनिया कोविड-19 का टीका विकसित करने के प्रयासों में लगी है, तब भारत टीका विकसित करने और बड़े स्तर पर इसके निर्माण में आत्मनिर्भर बनने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से फिक्की द्वारा आयोजित डिजिटल ‘वैश्विक आरएंडडी सम्मेलन 2020’ को संबोधित करते हुए कहा, दुनिया का औषधालय कहे जाने वाले भारत में कोविड-19 टीके बनाने की सर्वाधिक क्षमता है।
विज्ञापन
हर्षवर्धन ने कहा, हमने अब टीका उत्पादन एवं वितरण पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाने शुरू कर दिए हैं, ताकि आगामी दिनों में हमारी मांग को पूरा किया जा सके।