फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dr. Ambedkar is father of nation for mayawati

बीएसपी की ऑफिशियल वेबसाइट पर डॉ. अंबेडकर को बताया राष्ट्रपिता

Tue, 13 Sep 2016 09:45 PM IST
शशिधर पाठक/अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Sep 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar is father of nation for mayawati
मायावती

देश के लिए भले ही राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी के बड़े मायने हों। भले नेताजी सुभाष चंद बोस द्वारा राष्ट्रपिता कहकर संबोधित किया गया हो और देश उन्हें सम्मान से महात्मा गांधी कहता हो लेकिन बसपा सुप्रीमों मायावती के लिए इसका कोई अर्थ नहीं है।

विज्ञापन


बीएसपीइंडिया. ओआरजी, बसपा की आधिकारिक वेबसाइट है। इसमें संविधान सभा के अध्यक्ष डा. भीवराव अंबेडकर को बतौर राष्ट्रपिता पेश किया गया है। वेब साइट के अनुसार भारत के राष्ट्रपिता डॉ. भीमराव अंबेडकर हैं। इसके साथ-साथ बसपा की इस वेबसाइट में कई अहम बदलाव दिखे हैं।
विज्ञापन


पहले इसमें मायावती का चेहरा एक मात्र मुख्य नेता के तौर पर उभरता था। इसके बाद बसपा के संस्थापक काशीराम, डा. भीमराव अंबेडकर, ज्योतिबा फूले समेत अन्य गुरुओं की तस्वीर अपनी चमक बिखेरती थी। लेकिन अब मायावती ने खुद को नेपथ्य में रख लिया है। डा. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर प्रमुखता के साथ स्क्रीन पर लीड कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मायावती के निर्देश पर साइट में हुआ बदलाव

Dr. Ambedkar is father of nation for mayawati
मायावती - फोटो : amar ujala

​बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती वेबसाइट में नीचे रोल कर रही तस्वीरों में धर्म गुरुओं, कांशीराम और अंबेडकर के साथ हैं। बसपा के सूत्र बताते हैं कि मायावती के निर्देश पर यह बदलाव हुआ है। मायावती ने ऐसा दलित समाज की नई पीढ़ी के रुझान को देखकर किया है।

बताते दलित समाज के बीच आज भी डा. भीमराव अंबेडकर की लोकप्रियता का कोई सानी नहीं है। वहीं मायावती की कार्यशैली से युवाओं में कुछ ​चिंता दिखाई दे रही थी। लिहाजा मायावती ने पार्टी के भीतर से लेकर बाहर तक की सोशल इंजीनियरिंग को नया रूप देने का निर्णय लिया।

बसपा सुप्रीमों तेजी से बहुजन का मिशन पूरा करने के एजेंडे पर आ गई हैं। वेब साइट में चयनित खबर और ब्लॉग भी सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के नारे से एक बार फिर बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय के नारे की तरफ लौटने की चुगली कर रहे हैं।

स्वामी प्रसाद यूपी अध्यक्ष
स्वामी प्रसाद मौर्य ने भले ही बसपा छोड़ दी हो, लेकिन बहुजन समाज पार्टी की वेबसाइट में अब भी वह उ.प्र. में पार्टी के  हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed