फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DPCC orders 16 illegal plastic production units to stop functioning in last two months

कार्रवाई: डीपीसीसी ने पिछले दो महीने में 16 अवैध प्लास्टिक उत्पादन इकाइयों को कामकाज बंद करने के लिए कहा

Mon, 05 Apr 2021 12:07 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 05 Apr 2021 12:07 AM IST
सार

  • 16 इकाइयां प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियम, 2016 का उल्लंघन करती पाई गईं
  • एक अधिकारी ने कहा, इन्हें संचालन के लिए डीपीसीसी से अनुमति प्राप्त नहीं थी

विज्ञापन
DPCC orders 16 illegal plastic production units to stop functioning in last two months
plastic - फोटो : UNEP

विस्तार

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी (डीपीसीसी) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले दो महीने में 16 अवैध प्लास्टिक उत्पादन इकाइयों को कामकाज बंद करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि डीपीसीसी के दलों ने बवाना और नरेला औद्योगिक क्षेत्रों में फरवरी और मार्च के दौरान 25 औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया था जिसमें पाया कि इनमें से सिर्फ नौ ही नियमों का पालन कर रही हैं।
विज्ञापन


वहीं 16 इकाइयां प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियम, 2016 का उल्लंघन करती पाई गईं। अधिकारी ने कहा, इन्हें संचालन के लिए डीपीसीसी से अनुमति प्राप्त नहीं है। इनके द्वारा बनाए जा रहे प्लास्टिक के थैलों की मोटाई उचित (50 माइक्रोन्स से कम) नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नियमों का पालन नहीं कर रही इन 16 इकाइयों को कामकाज बंद करने के लिए कहा गया है और पर्यावरण को क्षति पहुंचाने के लिए मुआवजे के तौर पर इन पर 12.22 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed