फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DOPT orders, Central government employees will get leave with pay to cast their vote in by-elections

राहत: केंद्रीय कर्मियों को वोट डालने के लिए मिलेगी वेतन सहित छुट्टी, 30 अक्तूबर को होगा तीन लोकसभा और 30 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Wed, 27 Oct 2021 06:19 PM IST
सार

केंद्र सरकार में डीओपीटी द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि जिन क्षेत्रों में उपचुनाव है, वहां पर उस दिन सरकारी कार्यालय और केंद्रीय औद्योगिक इकाइयां बंद रहेंगी। ज्यादा से ज्यादा संख्या में सरकारी कर्मचारी मतदान में हिस्सा लें, इसके लिए उन्हें वेतन सहित अवकाश प्रदान किया गया है...

विज्ञापन
DOPT orders, Central government employees will get leave with pay to cast their vote in by-elections
ईवीएम(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने 30 अक्तूबर को होने जा रहे लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव को लेकर डीओपीटी ने केंद्रीय कर्मियों को विशेष राहत प्रदान की है। जिन क्षेत्रों में उपचुनाव होना है, वहां पर केंद्र सरकार के कार्यालय बंद रखने की बात भी कही गई है। साथ ही वोट डालने के लिए केंद्रीय कर्मियों को वेतन सहित छुट्टी मिलेगी। मतलब, वे कर्मी छुट्टी लेकर अगर वोट डालने जाते हैं, तो उनका पैसा नहीं कटेगा। 30 अक्तूबर को विभिन्न राज्यों में तीन लोकसभा सीट व 30 विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।

विज्ञापन


केंद्र शासित प्रदेश, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव लोकसभा सीट पर 30 अक्तूबर को उपचुनाव होगा। इसके साथ ही मध्यप्रदेश की खंडवा और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर भी उसी दिन उपचुनाव होगा। आंध्रप्रदेश में एक विधानसभा सीट, असम में पांच विधानसभा क्षेत्र, बिहार में दो सीटें, हरियाणा में एक विधानसभा क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा सीटें, कर्नाटक में दो विधानसभा क्षेत्र, मध्यप्रदेश में तीन विधानसभा सीटें, महाराष्ट्र में एक सीट, मेघालय में तीन विधानसभा सीट, मिजोरम में एक सीट, नागालैंड में एक सीट, राजस्थान में दो विधानसभा क्षेत्र, तेलंगाना में एक सीट और पश्चिम बंगाल में चार विधानसभा सीटों पर 30 अक्तूबर को उपचुनाव होगा।
विज्ञापन


केंद्र सरकार में डीओपीटी द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि जिन क्षेत्रों में उपचुनाव है, वहां पर उस दिन सरकारी कार्यालय और केंद्रीय औद्योगिक इकाइयां बंद रहेंगी। ज्यादा से ज्यादा संख्या में सरकारी कर्मचारी मतदान में हिस्सा लें, इसके लिए उन्हें वेतन सहित अवकाश प्रदान किया गया है। पहले बहुत से कर्मचारी इस डर से वोट नहीं डालते थे कि उसके लिए छुट्टी लेनी पड़ती थी। अगर कोई कर्मचारी छुट्टी लेता था तो उनका एक दिन का वेतन कट जाता था। कर्मियों की इसी चिंता के मद्देनजर, केंद्र सरकार ने उन्हें मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed