फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Doordarshan Sports says PV Sindhu Match on DD sports but nobody can not watch this match without dd free dish

गड़बड़ी: दूरदर्शन ने किया गुमराह, डीडी स्पोर्ट्स पर नहीं आया सिंधु का मैच, प्रसार भारती के सीईओ ने कहा- ऐसा सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की वजह से

Sat, 31 Jul 2021 03:07 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Sat, 31 Jul 2021 03:07 PM IST
सार

पीवी सिंधु का महामुकाबला शनिवार दोपहर होना था। ऐसे में पूरे देश की नजरें इस मुकाबले पर बनी हुई थीं। दरअसल, सिंधु के लिए यह मैच बेहद कड़ा था, क्योंकि इन दोनों खिलाड़ियों के बीच कुल 18 मुकाबले हुए, जिसमें ताई ने 13 मैच जीते। 

विज्ञापन
Doordarshan Sports says PV Sindhu Match on DD sports but nobody can not watch this match without dd free dish
पीवी सिंधु - फोटो : PTI

विस्तार

टोक्यो में 31 जुलाई भारत का महामुकाबला था। देश की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु की सीधी भिड़ंत चीनी ताइपे की खिलाड़ी ताई जू यिंग से थी। दूरदर्शन ने ट्वीट करके जानकारी दी कि खेल प्रेमी यह मुकाबला डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकेंगे, लेकिन यह नहीं बताया कि इस चैनल को देखने के लिए डीडी फ्री डिश लगवाना अनिवार्य है। अहम बात यह है कि इस डिश एंटीना को लगवाने के लिए 2699 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। अब इस मामले में प्रसार भारती के सीईओ ने सफाई भी दे दी है। हालांकि, इससे पहले जानते हैं कि यह पूरा मामला है क्या..

विज्ञापन

क्या गड़बड़ी कर रहा दूरदर्शन?

अब हम आपको बताते हैं कि दूरदर्शन क्या गड़बड़ी कर रहा है। दरअसल, दूरदर्शन ओलंपिक के दौरान हर भारतीय मुकाबले को लाइव दिखाने का दावा कर रहा है। कुछ ऐसी ही जानकारी दूरदर्शन ने अपने ट्वीट में पीवी सिंधु के मुकाबले को लेकर भी दी। इस ट्वीट में लिखा था कि पीवी सिंधु का लाइव मैच डीडी स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है, लेकिन यह हकीकत नहीं थी। सिंधु का यह मुकाबला डीडी स्पोर्ट्स 1.0 पर आया। वैसे तो यह चैनल फ्री है, लेकिन इसके लिए डीडी फ्री डिश लगवाना जरूरी है। अन्य डीटीएच ऑपरेटर सिर्फ डीडी स्पोर्ट्स 2.0 चैनल दिखा रहे हैं, जिस पर ओलंपिक के लाइव मुकाबले नहीं आते। इस चैनल पर नीचे लिखा रहता है कि टोक्यो ओलंपिक से जुड़े इवेंट्स सुबह पांच बजे से शाम सात बजे तक डीडी स्पोर्ट्स 1.0 चैनल पर देखे जा सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कब हुआ सिंधु का मैच?

बता दें कि पीवी सिंधु का महामुकाबला शनिवार दोपहर शुरू हुआ। ऐसे में पूरे देश की नजरें इस मुकाबले पर बनी हुई थीं। दरअसल, सिंधु के लिए यह मैच बेहद कड़ा था, क्योंकि इन दोनों खिलाड़ियों के बीच कुल 18 मुकाबले हुए, जिसमें ताई ने 13 मैच जीते। वहीं, सिंधु अपने पिछले तीनों मुकाबले ताई से हार चुकी थीं। 

विज्ञापन

प्रसार भारती के सीईओ ने दी सफाई

अमर उजाला की खबर को साझा करते हुए प्रसार भारती के सीईओ ने सफाई दी। उन्होंने खबर को भ्रामक बताते हुए अपने ट्वीट में कहा कि साल 2017 से सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए निर्देशों के अनुसार खेलों के सभी लाइव इवेंट डीडी स्पोर्ट्स चैनल के माध्यम से फ्री डिश डीडी डीटीएस और डीटीटी पर सिर्फ 19 शहरों में दिखाए जाते हैं। इसलिए केवल डीडी स्पोर्ट्स 1.0 पर डीडी फ्री डिश डीटीएच के लाइव इवेंट दिखाए जाते हैं। बता दें कि इस मामले में डीडी स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से जो ट्वीट किया था, उसमें डीडी स्पोर्ट्स 1.0 का कहीं उल्लेख नहीं था। सिर्फ यही नहीं उक्त ट्वीट को संभवत: अब डिलीट भी कर दिया गया। साथ ही, इसके बाद स्पोर्ट्स इवेंट से जुड़े कई ट्वीट में डीडी स्पोर्ट्स 1.0 पर मुकाबले को प्रसारित किए जाने की जानकारी दी गई है। ऐसे में साफ है कि प्रसार भारती व दूरदर्शन को अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर जानकारी साझा करते समय इस बात का स्पष्ट उल्लेख करना चाहिए कि दर्शक वास्तविक रूप से कहां और कैसे, किस चैनल पर लाइव इवेंट देख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed