फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Doordarshan refutes allegations of blacking out Independence Day speech of Tripura CM

दूरदर्शन ने दी सफाई, त्रिपुरा CM की स्पीच न ब्रॉडकास्ट करने के आरोप को नकारा

Wed, 16 Aug 2017 06:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी Updated Wed, 16 Aug 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
Doordarshan refutes allegations of blacking out Independence Day speech of Tripura CM
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार - फोटो : PTI

दूरदर्शन ने कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार का भाषण ब्रॉडकास्ट न करने का आरोप का खण्डन किया है। 

विज्ञापन

बताते चलें कि मंगलवार को देश स्वतंत्रता दिवस की 70वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार का भाषण ब्रॉडकास्ट न करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


 इस मामले पार्टी ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिए जाने की डिमांड उठाई थी। इसके अलावा पार्टी की ओर से ट्वीट में कहा गया था कि क्या यही सहकारी संघवाद है जिसकी बात पीएम मोदी करते रहते हैं। 

 
मामले को लेकर मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य सीताराम येचुरी ने भी बीजेपी पर हमला बोला था।  उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि दूरदर्शन बीजेपी और आरएसएस की प्रॉपर्टी नहीं है कि वह त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के भाषण को ब्रॉडकास्ट न करे। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा करना पूरी तरह से अलोकतांत्रित और गैरकानूनी है। 
गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस की 71 वर्षगांठ के मौके पर त्रिपुरा के सीएम माणिक सरकार ने अपनी स्पीच में कहा था कि भारतीयों को 70 साल पहले आजादी मिली थी, लेकिन उसके बाद से सरकार में रहे दलों के दोषपूर्ण व्यवहार की वजह से आर्थिक आजादी नहीं मिल पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed