फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Door open from Kartarpur: India gave goodwill message to Pakistan, proposed to open some more shrines

करतारपुर से खुला द्वार: भारत ने पाकिस्तान को दिया सद्भावना संदेश, कुछ और धर्मस्थल खोलने का प्रस्ताव

Sat, 29 Jan 2022 08:11 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 29 Jan 2022 08:11 AM IST
सार

दोनों देशों के बीच धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कुछ धर्मस्थल की सूची पर पूर्व में सहमति बन चुकी है। भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान से उस पर आगे बढ़ने की पेशकश की। 

विज्ञापन
Door open from Kartarpur: India gave goodwill message to Pakistan, proposed to open some more shrines
करतारपुर साहिब गुरुद्वारा - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच शत्रुतापूर्ण रिश्ते जगजाहिर हैं, लेकिन शांति व सद्भावना का रास्ता जंग के बाद भी हमेशा खुला रहता है। पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाने के लिए करतारपुर कॉरिडोर बनाने व उसे खोलने से सिख श्रद्धालुओं को काफी सुविधा हुई है। इसी तरह भारत ने पाकिस्तान से पेशकश की है कि दोनों देशों के श्रद्धालुओं के लिए कुछ और धर्मस्थल खोले जाएं।

विज्ञापन


दोनों देशों के बीच धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कुछ धर्मस्थल की सूची पर पूर्व में सहमति बन चुकी है। भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान से उस पर आगे बढ़ने की पेशकश की। भारत ने पाकिस्तान से मौखिक पेशकश करते हुए कहा कि दोनों देशों के कुछ और धर्मस्थलों की यात्रा के लिए हवाई यात्रा की भी इजाजत दी जाना चाहिए।
विज्ञापन


सरकार ने कहा कि उसका इस मामले में सकारात्मक दृष्टिकोण है। इस बारे में वह पाकिस्तान की प्रतिक्रिया जानने की इच्छुक है। भारत कुछ और धर्मस्थल श्रद्धालुओं के लिए खोलने के प्रस्ताव को जल्दी मंजूरी चाहता है, क्योंकि इससे उन सिख व हिंदू श्रद्धालुओं को सुविधा होगी, जो पाकिस्तान स्थित धर्मस्थलों की यात्रा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिखों के दो धर्मस्थल: पाकिस्तान में सिखों के दो तीर्थ स्थल हैं। इनमें से एक लाहौर से लगभग 75 किलोमीटर दूर ननकाना साहिब है। यह गुरु नानक देवजी का जन्म स्थल है। दूसरा करतारपुर साहिब। करतारपुर साहिब में सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव की याद में गुरुद्वारा बनाया गया है। इतिहास के अनुसार 1522 में सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक करतारपुर आए थे। उन्होंने अपनी ज़िंदगी के आखिरी 17-18 साल यहीं बिताए थे। करतारपुर साहिब, पाकिस्तान के नारोवाल जिले में स्थित है। यह भारत के पंजाब के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक से तीन से चार किलोमीटर दूर है और करीब लाहौर से 120 किमी दूर। 


हिंदुओं के कई मंदिर : पाकिस्तान में हिंदुओं के भी कई मंदिर है। इनमें प्रमुख है हिंगलाज गढ़ शक्तिपीठ। इसके अलावा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के कटास में स्थित कटासराज मंदिर है। वहीं मुल्तान में सूर्य मंदिर है। कहा जाता है कि इसे भगवान कृष्ण के बेटे सांब ने बनाया था। इसी तरह जगन्नाथ मंदिर पंजाब प्रांत के सियालकोट में स्थित है। यह पाकिस्तान के कुछ सबसे पुराने मंदिरों में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed