फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   73rd republic day 2022 celebration google doodle on india depicts elements of parade and rich cultural heritage news in hindi

Republic Day 2022: गूगल ने पेश की भारत की समृद्ध संस्कृति की झलक, तिरंगे के साथ परेड के दृश्य भी

Wed, 26 Jan 2022 07:41 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 26 Jan 2022 07:41 AM IST
सार

26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था। देश को आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली, लेकिन एक शक्तिशाली गणतंत्र के रूप में उदय आज ही के दिन हुआ था। 

विज्ञापन
73rd republic day 2022 celebration google doodle on india depicts elements of parade and rich cultural heritage news in hindi
GOOGLE DOODLE ON REPUBLIC DAY 2022 - फोटो : google

विस्तार

भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर गूगल इंडिया ने अपने होम पेज पर भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत की एक झलक डूडल के रूप में पेश की है। इसमें तिरंगे व राजपथ पर परेड के विभिन्न दृश्यों के साथ देश की खासियत के दृश्य चित्रित किए गए हैं। 

विज्ञापन


26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था। देश को आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली, लेकिन एक शक्तिशाली गणतंत्र के रूप में उदय आज ही के दिन हुआ था। इस दिन को 1929 में इंडियन नेशनल कांग्रेस द्वारा पूर्ण स्वराज के एलान की सालगिरह के रूप में भी मनाया जाता है।
विज्ञापन


गूगल इंडिया ने अपने होम पेज पर बनाए डूडल में हाथी, घोड़ा, ऊंट सहित राजपथ पर होने वाली परेड में शामिल होने वाले तमाम तत्वों को प्रतीकात्मक रूप से समेटा  है। डूडल में एक तबला, राजपथ, ऊंट-घुड़सवार बैंड के हिस्से के रूप में एक सैक्सोफोन, शांति का प्रतीक कबूतर और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस समारोह तीन दिन का होता है। इस साल इसकी शुरुआत 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर पराक्रम दिवस से हुई। इस दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के इंडिया गेट पर स्थित अमर जवान जोत पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। 


आज 26 जनवरी को राजपथ पर शानदार परेड के साथ देश की ताकत का प्रदर्शन किया जाएगा। परेड में देश के कई राज्यों की झांकियों की भी नुमाइश होगी। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश की शीर्ष हस्तियां मौजूद रहेंगी। परेड के शुभारंभ के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर देश के वीर शहीदों को नमन करेंगे। लाल किले पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तिरंगा फहराएंगे, इसके बाद राष्ट्रगान होगा और 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। कोरोना महामारी के चलते परेड के दौरान विशेष इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed