फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump plays down after his photo surfaces with Epstein Sais No big deal News In Hindi

Epstein Case: 'कोई बड़ी बात नहीं', एपस्टीन के साथ सामने आईं ट्रंप की तस्वीरें; बोले- मैं उसके बारे में....

Sat, 13 Dec 2025 11:51 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 13 Dec 2025 11:51 AM IST
सार

अमेरिका की हाउस ओवरसाइट कमेटी ने जेफरी एपस्टीन की संपत्ति से 19 नई तस्वीरें जारी कीं, जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई प्रमुख हस्तियां नजर आईं। इस बात पर ट्रंप ने मामूली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कोई बड़ी बात नहीं है। एपस्टीन के पास हर किसी के साथ फोटो थीं और यह कोई बड़ी बात नहीं है।

विज्ञापन
Donald Trump plays down after his photo surfaces with Epstein Sais No big deal News In Hindi
हाउस ओवरसाइट कमेटी ने जेफरी एपस्टीन की संपत्ति से 19 नई तस्वीरें जारी कीं, जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई प्रमुख हस्तियां नजर आईं। - फोटो : ANI

विस्तार

यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन का मामला एक बार फिर चर्चा में है। कारण है कि हाउस ओवरसाइट कमेटी के डेमोक्रेट्स ने शुक्रवार को दिवंगत देह व्यापारी जेफ्री एपस्टीन के एस्टेट से प्राप्त तस्वीरों का दूसरा सेट जारी किया। इन 19 नई तस्वीरों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स, पूर्व ट्रेजरी सचिव लैरी समर्स और फिल्म निर्माता वूडी एलन समेत कई जाने-माने राजनीतिक और व्यावसायिक हस्तियां दिखाई दे रही हैं। अब ऐसे में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जारी इन तस्वारों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेट्स के द्वारा जारी की गई तस्वीर पर हल्के अंदाज में प्रतिक्रिया दी। शुक्रवार को ट्रंप ने कहा कि हाल ही में सामने आई तस्वीरें जिनमें वह देह व्यापारी अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ दिख रहे हैं, 'कोई बड़ी बात नहीं हैं। मीडिया ने उनसे इन तस्वीरों के बारे में सवाल किया, तो ट्रंप ने कहा कि मैंने इन्हें नहीं देखा, लेकिन हर कोई इस आदमी को जानता था। वह पाम बीच में बहुत मशहूर था। उसके पास हर किसी के साथ फोटो हैं। इसलिए यह कोई बड़ी बात नहीं है। मैं उसके बारे में कुछ नहीं जानता।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- H-1B Visa: गैरकानूनी है एच-1बी वीजा पर एक लाख डॉलर की फीस? ट्रंप के फैसले के खिलाफ अमेरिकी राज्य; पहुंचे कोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


हाउस ओवरसाइट कमेटी ने जारी की तस्वीर
बता दें कि ये तस्वीरें हाउस ओवरसाइट कमेटी द्वारा जारी की गई हैं, जिसमें एपस्टीन के साथ कई प्रमुख व्यक्तियों जैसे ट्रंप, बिल क्लिंटन, बिल गेट्स, रिचर्ड ब्रैनसन और स्टीव बैनन भी नजर आ रहे हैं। कमेटी के अनुसार ये तस्वीरें एपस्टीन की संपत्ति से मिली 95,000 से अधिक तस्वीरों का केवल छोटा हिस्सा हैं।

तस्वीरों में कुछ हल्के मजाक वाले पलों को भी दिखाया गया है, जैसे एक बोतल पर ट्रंप की कार्टून तस्वीर वाली नॉवेल्टी कंडोम। अन्य तस्वीरों में स्टीव बैनन का मिरर सेल्फी, बिल क्लिंटन और एपस्टीन के साथ घिसलेन मैक्सवेल की मौजूदगी, और बिल गेट्स के साथ प्रिंस एंड्रयू भी देखे गए हैं। हालांकि, इन तस्वीरों में कोई आपराधिक गतिविधि नहीं दिखाई दे रही और यह साफ नहीं है कि ये तस्वीरें कब, कहाँ और किसने खींची थीं।

ये भी पढ़ें:- US Congress: क्या खत्म हो जाएगा ट्रंप का भारत पर लगाया 50% टैरिफ? तीन अमेरिकी सांसदों ने उठाया यह बड़ा कदम

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता ने दी प्रतिक्रिया

ट्रंप से पहले इस मामले में व्हाइट हाउस की प्रवक्ता एबिगेल जैकसन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हाउस डेमोक्रेट्स ने 'चुनिंदा तस्वीरें और कुछ हिस्सों को छुपाकर' गलत कहानी पेश करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन ने एपस्टीन के पीड़ितों के लिए पारदर्शिता की मांग की, हजारों दस्तावेज जारी किए और डेमोक्रेट नेताओं के कथित संबंधों की जांच की। जैकसन ने इस बात पर भी जोर दिया कि राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ डेमोक्रेट्स की यह साजिश बार-बार झूठी साबित हुई है। ट्रंप प्रशासन ने एपस्टीन के पीड़ितों के लिए डेमोक्रेट्स से ज्यादा काम किया है।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed