फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Donald Trump India Visit of Ahmedabad, 'kem cho Trump' program changed as 'Namaste Trump'

अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यक्रम का नाम बदलकर किया गया 'नमस्ते ट्रंप', जारी किए गए नए पोस्टर

Sun, 16 Feb 2020 06:18 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद  Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 16 Feb 2020 06:18 PM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी से दो दिन के लिए भारत दौरे पर आ रहे हैं। वहीं, उनके इस दौरे से पहले उनके कार्यक्रम का नाम बदलकर 'नमस्ते ट्रंप' कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Donald Trump India Visit of Ahmedabad, 'kem cho Trump' program changed as 'Namaste Trump'
डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रम का नाम बदला गया - फोटो : Twitter

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी से दो दिवसीय भारत दौर पर आ रहे हैं। पहले दिन ट्रंप गुजरात के अहमदाबाद शहर जाएंगे। शहर में अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारियां पूरे जोरशोर से हो रही है। वहीं, ट्रंप के आने से पहले उनकी अहमदाबाद यात्रा की थीम में परिवर्तन किया गया है। 

विज्ञापन


दरअसल, ट्रंप की यात्रा के लिए अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में एक कार्यक्रम होने वाला है, जिसका नाम 'केम छो ट्रंप' रखा गया था, लेकिन अब इसका नाम बदलकर 'नमस्ते ट्रंप' कर दिया गया है। अमहदाबाद नगर निगम ने रविवार को इसकी जानकारी दी है। सूत्रों के अनुसार, यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि इस कार्यक्रम को देशव्यापी स्वरूप दिया जा सकें। 

विज्ञापन

अहमदाबाद नगर निगम ने जारी किए नए पोस्टर

अहमदाबाद नगर निगम ने रविवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी। नगर निगम ने 'नमस्ते ट्रंप' की थीम के कई पोस्टर भी जारी किए। इन तस्वीरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरें हैं। इनमें नारों को भी लिखा गया है। माना जा रहा है कि अब इस दौरे को गुजरात दौरे के बजाय देशव्यापी दौरे के रूप में प्रचारित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक अमेरिकी राष्ट्रपति के इस दौरे को 'केम छो ट्रंप' के रूप में प्रयोग किया जा रहा था। सूत्रों ने जानकारी दी कि इस थीम से यह दौरा एक राज्य में सिमटने वाला प्रतीत हो रहा था इसलिए इसे देशव्यापी रूप देने के लिए भारतीय परंपरा का प्रयोग कर इस कार्यक्रम को 'नमस्ते ट्रंप' नाम दिया गया। सरकार ने प्रचार सामाग्रियों से लेकर मीडिया को नई थीम पर चीजों को डिजाइन करने का आदेश दिया गया है। आदेश के बाद अब नए सिरे से सभी बोर्डों और होर्डिंगों की छपाई की जाएगी और उसमें 'नमस्ते ट्रंप' को दिखाया जाएगा। 





प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्रालय से अभी तक इस थीम की अनुमति नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि कार्यालयों द्वारा मिली अनौपचारिक स्वीकृति के बाद ही अहमदाबाद नगर निगम ने यह फैसला किया है। 

ट्रंप के दौरे पर खर्च होंगे 100 करोड़ रुपये

गौरतलब हो कि डोनाल्ड ट्रंप अपने दौरे के पहले दिन गुजरात के अहमदाबाद शहर आएंगे। यहां वह करीब तीन घंटे बिताएंगे और उनके स्वागत के लिए तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। एक अनुमान है कि तीन घंटे के ट्रंप के लिए प्रशासन को 100 करोड़ रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। 



अहमदाबाद नगर निगम और अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण मिलकर सड़कों को सुंदर बनाने के लिए करीब सौ करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। मोटेरा स्टेडियम से लौटने के लिए एयरपोर्ट तक खासतौर से बनाई जा रही 1.5 किलोमीटर लंबी सड़क पर ही करीब 60 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस रूट और स्थान के सौंदर्यीकरण के लिए आठ करोड़ का बजट आंवटित किया गया। 

इस हाई प्रोफाइल दौरे पर गुजरात सरकार के कम से कम 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यानि एक मिनट में करीब 55 लाख रुपये। ट्रंप के अहमदाबाद दौरे की तैयारियों में जुटे शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने साफ कह दिया है कि स्वागत में बजट कहीं से भी आड़े नहीं आना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed