फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Donald Trump India Visit : modi gov cleared acquisition of 24 MH-60 Romeo multi-role helicopters

डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा से पहले एक्शन में मोदी सरकार, अमेरिका से हेलीकॉप्टर सौदे को दी मंजूरी

Wed, 19 Feb 2020 10:31 PM IST
योगेश साहू एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Wed, 19 Feb 2020 10:31 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप के अहमदाबाद पहुंचने से पहले उनके स्वागत और सुरक्षा की जोरदार तैयारियां चल रही हैं। इस दो दिवसीय भारत यात्रा से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत भारतीय नौसेना के लिए अमेरिका से हेलीकॉप्टर खरीदने को मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन
Donald Trump India Visit : modi gov cleared acquisition of 24 MH-60 Romeo multi-role helicopters
MH-60 Romeo Helicopter - फोटो : Lockheed Martin

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 24 और 25 फरवरी को होने जा रही दो दिवसीय भारत यात्रा से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत भारतीय नौसेना के लिए अमेरिका से हेलीकॉप्टर खरीदने को मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन

 
सराकर के सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप की यात्रा से ठीक पहले सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी ने भारतीय नौसेना के लिए अमेरिका से हेलीकॉप्टर खरीदने की मंजूरी दे दी है। इसके मुताबिक, 24 एमएच-60 रोमियो मल्टीरोल हेलीकॉप्टर अमेरिका से खरीदे जाएंगे। भारत सरकार इसके लिए कुल 2.5 अरब अमेरिकी डॉलर खर्च करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों खास है यह सौदा
बता दें कि 24 एमएच-60 रोमियो मल्टीरोल हेलीकॉप्टर बेहद खास है। यह सतह और पनडुब्बी भेदी युद्धक अभियानों में भारतीय नौसेना की क्षमता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकता है। लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित यह हेलीकॉप्टर जंगी पोतों, जहाजों, पनडुब्बियों अथवा दुश्मन के अन्य ठिकानों पर अचूक निशाना साधने में भी पूरी तरह से सक्षम है।

इसके साथ ही यह हेलीकॉप्टर समुद्र में तलाशी और बचाव कार्यों में भी काफी उपयोगी साबित हो सकता है। बता दें कि इस सौदे के पूरा होने पर भारतीय नौसेना के बेड़े में एमएच 60 आरसी हॉक हेलीकॉप्टर पुराने हो चुके ब्रिटेन निर्मित सी किंग हेलीकॉप्टरों की जगह लेंगे। ट्रंप प्रशासन ने बीते साल अप्रैल महीने में इन हेलीकॉप्टरों बिक्री को मंजूरी दी थी।
 

ट्रंप की यात्रा में लगेगी रक्षा सौदों पर मुहर

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे की तैयारियां जोरो शोरों पर है। इस यात्रा के दौरान भारत और अमेरिका के बीच कुछ रक्षा सौदों पर मुहर लग सकती है। वहीं सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर दी जा रही है कि दोनों देशों के बीच हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और रणनीति एक प्रमुख मुद्दा होगा।

ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर बुधवार को विदेश मंत्रालय की ओर से कुछ मामलों को लेकर स्थिति स्पष्ट की गई। इसके तहत विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा भारत और अमेरिका के बीच मौजूद अभूतपूर्व संबंध को और मजबूती प्रदान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed