ट्रंप और मेलानिया ने राजघाट पर बापू को दी श्रद्धांजलि, विजिटर बुक में लिखा- अमेरिका भारत के साथ खड़ा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ने मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले राष्ट्रपति भवन में डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया।
विजिटर बुक में लिखा अमेरिका भारत से साथ खड़ा
राष्ट्रपति ट्रंप ने राजघाट में आगंतुक पुस्तिका में संदेश भी लिखा। अपने संदेश में डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, 'अमेरिका के लोग एक संप्रभु और अद्भुत भारत के साथ दृढ़ता के साथ खड़े हैं। महान महात्मा गांधी की भी यही सोच थी। यह अद्भुत सम्मान की बात है।'
Delhi: US President Donald Trump's message in the visitor's book at Raj Ghat, 'The American people stand strongly with a sovereign and wonderful India - The vision of the great Mahatma Gandhi. This is a tremendous honor!' pic.twitter.com/Rr7dU7m44z
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 25, 2020
राजघाट पर ट्रंप ने किया पौधारोपण
संदेश लिखने के बाद राजघाट के परिसर में ट्रंप ने एक पौधा भी लगाया। वहां उन्हें महात्मा गांधी की एक प्रतिमा भेंट की गई। राजघाट पर राष्ट्रपति ट्रंप के साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मौजूद थे।
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने के लिए ट्रंप हैदराबाद हाउस पहुंचे। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच आज व्यापक बातचीत होगी। दोनों नेताओं का उद्देश्य भारत और अमेरिका के बीच वैश्विक साझेदारी को विस्तार देना है। दोनों नेताओं ने सोमवार को मोटेर स्टेडियम में एक-दूसरे की प्रशंसा की और दोनों लोकतांत्रिक देशों के लोगों के लिए एक बेहतर भविष्य के लिए प्रतिबद्धता जताई थी।