{"_id":"583cb6104f1c1b051cde5b4f","slug":"donald-trump-debuts-new-45-presidential-hat","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप के ‘राष्ट्रपति हैट’ के एक सिरे पर लिखा है 45 नवंबर","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप के ‘राष्ट्रपति हैट’ के एक सिरे पर लिखा है 45 नवंबर
एजेंसी
Updated Tue, 29 Nov 2016 06:15 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ‘राष्ट्रपति हैट’ की शुरुआत की है। उनके इस टोपी के एक सिरे पर 45 नंबर लिखा है। वह अपने चुनावी अभियान के दौरान नियमित रूप से टोपी पहने नजर आए और जिस पर लिखा था ‘मेक अमेरिका ग्रेट एगेन’ यानी अमेरिका को फिर से महान बनाना है।
ट्रंप अगले साल जनवरी में अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। बहरहाल, ग्रीन पार्टी की उम्मीदवार जिल स्टेन विस्कोनसिन, मिशिगन और पेनसिलवानिया में मतपत्रों की गणना फिर से कराने की मांग की है। इस पर ट्रंप ने पुन: मतगणना को समय की बर्बादी करार दिया है।
न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार ट्रंप आजकल काले रंग के सूट और सफेद शर्ट में नजर आ रहे हैं और उनके सिर पर एक टोपी है, जिसके एक सिरे पर नंबर 45 लिखा है। टोपी पर यह नंबर उनके अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बनने की ओर इशारा करती है। एक न्यूज कैमरा के सामने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति अपनी टोपी के एक सिरे को संभालते नजर आए।
विज्ञापन
सनद रहे कि 8 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव से पहले अक्तूबर में यह खबर आई थी कि ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान से ज्यादा अपनी टोपी पर खर्च किया, जिसे उन्होंने पूरे चुनाव दौरान पहना। टोपी के हेडगियर पर ‘मेक अमेरिका ग्रेड एगेन’ लिखा था, जिस पर ट्रंप के हस्ताक्षर थे।
चुनाव के दौरान यह टोपी लोगों में काफी लोकप्रिय हुई और इसने 3.2 मिलियन डॉलर की कमाई की।