फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Don’t politicise the issue: Venkaiah Naidu tells AIMPLB on Uniform Civil Code

मुस्लिम बोर्ड को वेंकैया नायडू का जवाब- जबरदस्ती अपने विचार न थोपें

Fri, 14 Oct 2016 03:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 14 Oct 2016 03:23 PM IST
विज्ञापन
Don’t politicise the issue: Venkaiah Naidu tells AIMPLB on Uniform Civil Code
वेंकैया नायडू - फोटो : file photo

वरिष्ठ बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से दूसरों पर जबरदस्ती अपने विचार न थोपने के लिए कहा है। नायडू ने मुस्लिम बोर्ड से कहा है कि लॉ कमीशन के द्वारा पूछे गए समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर सियासत न करे। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से नायडू ने मुस्लिम बोर्ड से कहा ''आप लॉ कमीशन का वहिष्कार करने चाहते हैं तो यह आपकी पसंद हो सकती है।'' नायडू ने कहा कि यह उचित नहीं है कि हर वक्त हर मुद्दे में प्रधानमंत्री का नाम घसीटा जाए। 
विज्ञापन


नायडू ने कहा ''तीन तलाक का मुद्दा समान नागरिक संहिता से जोड़ा जा रहा है, मुख्य मुद्दा जेंडर आधारित न्याय, गैर बराबरी, और महिलाओं की मर्यादा से जुड़ा है।'' नायडू ने वादा किया कि किसी पर कुछ भी थोपा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

'सरहद तो संभल नहीं रही, अंदरूनी जंग की तैयारी कर रहे हैं'

Don’t politicise the issue: Venkaiah Naidu tells AIMPLB on Uniform Civil Code
मौलाना वली रहमानी

इससे पहले गुरुवार को आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सरकार पर समुदायों के बीच कलह कराने का आरोप लगाते हुए कहा था कि समान नागरिक संहिता भारत के संविधान के खिलाफ है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुस्लिम बोर्ड के महासचिव मौलाना वली रहमानी ने कहा था "ऐसा लगता है कि मोदी सरकार 30 महीने की असफलता से ध्यान भटकाने के लिए सामान आचार संहिता के मुद्दे का इस्तेमाल कर रही है। सरकार अब एक नया युद्ध छेड़ रही है। सरहद तो संभल नहीं रही, अंदरूनी जंग की तैयारी कर रहे हैं।"

हालांकि बीजेपी नेताओं की कोशिश यह रही है कि समान नागरिक संहिता और तीन तलाक का एक-दूसरे से कोई लेना-देना नहीं है। दोनों अलग-अलग मुद्दे हैं।

सरकार सुप्रीम कोर्ट में दलील पेश कर चुकी है कि तीन तलाक का मुद्दा असंवैधानिक और लैंगिक समानता के उल्लंघन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed