फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   don brijesh singh returned to jail after oath in vidhan parishad

शपथ लेने के साथ ही परिवार से मिलकर काफी खुश नजर आए बृजेश

Sun, 13 Mar 2016 08:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 13 Mar 2016 08:28 AM IST
सार

  • चेहरे पर नजर आई घर वालों से मुलाकात की खुशी
  • अभी नहीं बदला खाने का मेन्यू और जेल का फॉरमेट
  • निर्देश मिलने पर किया जाएगा बदलाव

विज्ञापन
don brijesh singh returned to jail after oath in vidhan parishad
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में एमएलसी निर्वाचित बृजेश सिंह लखनऊ में शपथ ग्रहण करने के बाद शनिवार को वह फिर से जेल में लौट आए। शनिवार दोपहर जेल में बंद कुछ लोगों से हुई मुलाकात में बृजेश सिंह के चेहरे पर इस शपथ लेने और लखनऊ में परिवार से मुलाकात की खुशी नजर आई। हालांकि बृजेश सिंह की जिला किशोर कारागार में एंट्री बरकरार रहने से जेल प्रशासन की टेंशन कम नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


जिला कारागार प्रशासन उम्मीद लगाए बैठा था कि शपथ ग्रहण समारोह से पहले या शपथ लेने के बाद सरकार बृजेश सिंह को सहारनपुर जेल में भेजने की बजाय वापस भेजने के निर्देश दे सकती है। हालांकि सरकार ने अभी ऐसे कोई निर्देश नहीं दिए।
विज्ञापन

हो सकता जेल के लिए जाने का फरमान जारी

don brijesh singh returned to jail after oath in vidhan parishad
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हालांकि जेल से जुड़े सूत्रों का मानना है कि सोमवार के बाद बृजेश सिंह के बनारस वापसी या फिर से शाहजहांपुर जेल के लिए जाने का फरमान जारी हो सकता है।

​वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरएस सिंह का कहना है कि लखनऊ में विधान परिषद सदस्य की शपथ लेने पर माननीय बने बृजेश सिंह के खाने के मेन्यू से लेकर अन्य सुविधाओं को लेकर कोई फारमेट अब तक नहीं बदला है। सरकार या विधान परिषद के माध्यम से यदि कोई नए दिशा निर्देश मिलते हैं तो उसी के अनुरूप परिवर्तन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed