{"_id":"576eff8b4f1c1bdf0cb4867c","slug":"dolphin-gangetik-resource-center-will-open-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताकि बची रहे डॉल्फिन, यूपी में खुलेंगे गंगेटिक डॉल्फिन रिसोर्स सेंटर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ताकि बची रहे डॉल्फिन, यूपी में खुलेंगे गंगेटिक डॉल्फिन रिसोर्स सेंटर
शालू अग्रवाल/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 26 Jun 2016 03:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गंगेटिक डॉल्फिन रिसोर्स सेंटर खोले जाएंगे। हस्तिनापुर में गंगा किनारे सहित वाराणसी और कानपुर में भी ऐसे केंद्रों की स्थापना की जाएगी। केंद्र सरकार के राष्ट्रीय गंगा स्वच्छता मिशन के तहत सेंटर फॉर एन्वॉयरमेंट एजूकेशन की पिछले दिनों लखनऊ में हुई राष्ट्रीय स्तर की बैठक में इसकी घोषणा हुई। इस बैठक में बिहार और उत्तर प्रदेश के कोऑर्डिनेटर शामिल थे।
विज्ञापन
बैठक में मेरठ से शामिल हुए कोऑर्डिनेटर संजीव ने बताया कि रिसोर्स सेंटर में डॉल्फिन से जुड़ी तस्वीरें, इतिहास सहित विस्तृत जानकारियां मिलेंगी। पांच अक्टूबर को डॉल्फिन दिवस पर हस्तिनापुर में रिसोर्स सेंटर की शुरुआत होगी। उन्होंने बताया कि रिसोर्स सेंटर के लिए हस्तिनापुर की स्थिति मुफीद है। यहां डॉल्फिन, कछुए और घड़ियाल अच्छी संख्या में हैं।
विज्ञापन
स्कूलों में डॉल्फिन क्लबों का भी गठन किया जाएगा। खासकर ऐसे स्कूल चुने जाएंगे, जो गंगा किनारे हैं। छात्रों को डॉल्फिन संरक्षण के उपाय बताए जाएंगे। डॉल्फिन क्लबों में छात्रों के बीच पेंटिंग, ड्राइंग, चर्चाओं, लिटरेचर कांटेस्ट व डिस्पले बोर्ड कांटेस्ट कराए जाएंगे।
विज्ञापन
छात्रों को डॉल्फिन जोन का भ्रमण कराया जाएगा, ताकि बच्चे वहां डॉल्फिन की गतिविधियां देख सकें। सीबीएसई बोर्ड ने सभी स्कूलों को डॉल्फिन से जुड़ीं गतिविधियां कराने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड की वेबसाइट पर यह सर्कुलर अपलोड भी कर दिया है।
हस्तिनापुर में अच्छी संख्या में डॉल्फिन
डॉल्फिन की संख्या को आधार मानकर उन स्थानों पर डॉल्फिन रिसोर्स सेंटर स्थापित होंगे जहां इनकी अच्छी तादाद पाई गई है। इसलिए हस्तिनापुर का चयन पहले स्थान पर हुआ है। बैराज से नरौरा तक डॉल्फिन की गणना हुई। हस्तिनापुर सेंचुरी के पांच जिलों में 22 डॉल्फिन मिली हैं। प्रदेश में 3,350 किमी के नदी क्षेत्र में 1263 डॉल्फिन मिलीं। वर्ष 2012 में यह संख्या 671 थी।