Maharashtra: 'मुझे अगले दिन पता चला वे कौन हैं?', बिल गेट्स को चाय पिलाने वाले दुकानदार का चौंकाने वाला खुलासा
डॉली चायवाले से जब उनके अनोखे पहनावे के बारे में पूछा गया तो डॉली ने बताया कि उन्होंने यह पहनावा अपनाई नहीं है, बल्कि दक्षिण की एक फिल्म से इसे कॉपी किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी चाय पिलाने की इच्छा जताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉली को नहीं मालूम था विदेशी व्यक्ति बिल गेट्स है
मीडिया से बात करते हुए नागपुर के डॉली चायवाले ने कहा, "मुझे मालूम नहीं था कि वे कौन हैं। मुझे लगा कि वे विदेशी देश का आदमी है, इसलिए मैं उन्हें चाय पिलाने लगा। मुझे अगले दिन पता चला कि मैंने किसको चाय पिलाया।" उन्होंने आगे कहा, "हमने ज्यादा बात नहीं की। वह मेरे बगल में खड़े थे और मैं अपना काम कर रहा था। मेरी चाय पीने के बाद उन्होंने कहा, वाह डॉली की चाय।"
जब डॉली चायवाले से उनके अनोखे पहनावे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैंने यह पहनावा अपनाई नहीं है, बल्कि दक्षिण की एक फिल्म से इसे कॉपी किया है।" डॉली चाय वाले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी चाय पिलाने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा, "आज मुझे ऐसा लग रहा कि मैं नागपुर का डॉली चायवाला बन गया हूं। भविष्य में मैं पीएम मोदी को भी अपनी चाय पिलाना चाहता हूं।"
#WATCH | Nagpur (Maharashtra): Microsoft Co-founder Bill Gates posted a video, in which he can be seen enjoying Dolly's tea.
— ANI (@ANI) February 29, 2024
Dolly Chaiwala says, "I was not aware at all I thought that he was a guy from a foreign country so I should serve him tea. The next day when I came back… pic.twitter.com/hicI3vY31y
सोशल मीडिया पर काफी मशहूर है डॉली चायवाला
नागपुर के डॉली चायवाले की चाय बनाने की अनोखी प्रक्रिया ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वीडियो के वायरल होते ही इसे लाखों व्यूज मिले। डॉली ने बताया कि उसके अनोखे तरीके से चाय बनाने की प्रक्रिया को देखने के बाद उसे हैदराबाद बुलाया गया था, लेकिन उसे बिल गेट्स के बारे में नहीं बताया गया था। बता दें कि डॉली चायवाले की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और वह अक्सर अपने फॉलोअर्स के साथ वीडियो साझा करते रहते हैं।