{"_id":"61bb6c3eb73aba55492b1fcc","slug":"doctors-removed-record-156-kidney-stones-from-single-patient-in-hyderabad-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद: डॉक्टरों ने मरीज की किडनी से एक-दो नहीं बल्कि 156 पथरियां निकालीं, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबाद: डॉक्टरों ने मरीज की किडनी से एक-दो नहीं बल्कि 156 पथरियां निकालीं, जानिए क्या है पूरा मामला
Thu, 16 Dec 2021 10:11 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 16 Dec 2021 10:11 PM IST
सार
पेट में तेज दर्द से परेशान एक व्यक्ति की किडनी से डॉक्टरों ने एक या दो नहीं बल्कि पूरी 156 पथरियां निकाली हैं। यह मामला हैदराबाद का है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हैदराबाद के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने एक मरीज की किडनी से रिकॉर्ड 156 पथरियां निकाली हैं। 50 वर्षीय मरीज की किडनी से ये पथरियां निकालने के लिए डॉक्टरों ने कोई बड़ी सर्जरी करने के स्थान पर लैपरोस्कोपी और एंडोस्कोपी का इस्तेमाल किया। देश में इस प्रक्रिया से किसी एक मरीज की किडनी से निकाली गई पथरियों की यह सबसे बड़ी संख्या है। यह प्रक्रिया लगभग तीन घंटे तक चली थी।
विज्ञापन
इस मरीज का नाम बसवराज मदिवलार है जो पेशे से शिक्षक हैं। उन्हें पेट में अचानक दर्द की शिकायत हो रही ती। जांच में पता चला कि किडनी में कई पथरियां हैं। वह प्रीति यूरोलॉजी एवं किडली अस्पताल में भर्ती हुए। अब उनकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने कहा कि पथरी निकालने की प्रक्रिया काफी जटिल थी क्योंकि सामान्य स्थितियों से अलग एक पथरी उसके पेट के पास भी थी।
विज्ञापन
अस्पताल के प्रबंध निदेशक और यूरोलॉजिस्ट डॉ. वी चंद्रमोहन ने कहा कि हमें लग रहा है कि मरीज में ये पथरियां दो साल से बन रही थीं लेकिन उसे कोई लक्षण महसूस नहीं हुए थे। लेकिन अचानक उठे दर्द के बाद जब उसने जांच करवाई तो इस स्थिति का पता चला। हमने मरीज की स्वास्थ्य की स्थिति देखी और बड़ी सर्जरी के स्थान पर लैपरोस्कोपी और एंडोस्कोपी का इस्तेमाल करने का फैसला लिया।
विज्ञापन