सूरत : अस्पताल में डॉक्टरों ने मनाया कोरोना मरीज का जन्मदिन, वीडियो हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर में कोरोना का कहर लगातार जारी है ऐसे में अस्पतालों में भी कोरोना के मरीजों की संख्या आए दिन बढ़ती जा रही है। इस दौरान जहां कई अस्पतालों से डॉक्टरों की लापरवाही की खबर आ रही हैं वहीं एक ऐसा वीडियो भी सामने आया है जिसे देखकर हर कोई डॉक्टरों की तारीफ कर रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे इस मुश्किल हालात में भी डॉक्टर्स कोरोना मरीजों की देखभाल के साथ साथ उनका मनोरंजन भी कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि ये वीडियो गुजरात के सूरत सिविल अस्पताल का है, जिसमें डॉक्टर और अस्पताल के कई कर्मचारी कोरोना मरीज के जन्मदिन पर उनका मनोरंजन करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान तमाम ने खातून मरीज को यौम-ए-पैदाइश की मुबारकबाद देते हुए 'तुम जियो हजारों साल' गाना गा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, कोरोना मरीज का नाम हिना बिन है।
वीडियो मे आप देख सकते हैं कि पीपीई किट पहने और मास्क लगाए डॉक्टर्स होथों में माइक लिए 'तुम जियो हजारों साल' और बार-बार ये दिन आए' गा रहे हैं। यहां देखें वीडियो...
Surat is a land of good vibes see how our doctors and medical staff from surat civil hospital cheering heena ben on her birthday....💐💐
"कोरोना हमे रोक सकता है पर हरा नहीं सकता !"🙏 pic.twitter.com/jXB7AQAeeF — Neer (@Neer00305103) April 24, 2021
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग डॉक्टरों की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं और सभी डॉक्टरों से इसी तरह के व्यवहार की उम्मीद कर रहे हैं।