{"_id":"60c189938ebc3e11ea325a21","slug":"doctor-soumya-swaminathan-says-by-increasing-surveillance-at-the-district-level-you-can-stop-the-corona-third-wave","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. सौम्या स्वामीनाथन: जिला स्तर पर निगरानी बढ़ाकर रोक सकते हैं नई लहर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डॉ. सौम्या स्वामीनाथन: जिला स्तर पर निगरानी बढ़ाकर रोक सकते हैं नई लहर
Thu, 10 Jun 2021 09:10 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 10 Jun 2021 09:10 AM IST
सार
- डब्ल्यूएचओ की वैज्ञानिक डॉक्टर स्वामीनाथन का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए जिला स्तर पर जांच और संक्रमण के आधार पर रणनीति बनाई जानी चाहिए। जिन लोगों में बुखार, खांसी, सर्दी जैसे लक्षण उन्हें तत्काल चिकित्सा देनी होगी। साथ ही सीरो सर्वे को लेकर भी सरकार को काम करना चाहिए।
विज्ञापन
Dr. soumya swaminathan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन का कहना है कि जिला स्तर पर निगरानी बढ़ाने से भारत नई लहर को रोक सकता है। उन्होंने सलाह दी है कि सरकार को निगरानी सिस्टम पर काम करना होगा, ताकि तीसरी लहर की आशंका को दूर किया जा सके।
विज्ञापन
इसमें वायरस को समझने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग भी अहम भूमिका निभा सकता है। डॉक्टर स्वामीनाथन का कहना है कि जिला स्तर पर जांच और संक्रमण के आधार पर रणनीति बनाई जानी चाहिए। जिन लोगों में बुखार, खांसी, सर्दी जैसे लक्षण उन्हें तत्काल चिकित्सा देनी होगी। साथ ही सीरो सर्वे को लेकर भी सरकार को काम करना चाहिए।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक 37 करोड़ से ज्यादा सैंपल की जांच हुई है। लेकिन इनमें से अब तक 30000 सैंपल को संक्षिप्त सीक्वेंसिंग हो पाई है। जिनमें अब तक छोटे बड़े मिलाकर करीब 80 से ज्यादा स्ट्रेन सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन