फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Doctor KK Aggarwal Ex-Chief Of Indian Medical Association memory remains Story

 केके अग्रवाल स्मृतिशेष : जुगाड़ू ओपीडी ही सही, द शो मस्ट गो ऑन

Wed, 19 May 2021 03:59 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 19 May 2021 03:59 AM IST
सार

  • अपने आखिरी वीडियो में जीवन का बड़ा संदेश दे गए पद्मश्री डॉक्टर केके अग्रवाल

विज्ञापन
Doctor KK Aggarwal Ex-Chief Of Indian Medical Association memory remains Story
डॉ. केके अग्रवाल (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईएमए के पूर्व अध्यक्ष और पद्मश्री से सम्म्मानित डॉ. केके अग्रवाल का सोमवार देर रात कोरोना संबंधी जटिलताओं के कारण एम्स में निधन हो गया। कोरोना के बारे में लगातार अपने वीडियो के माध्यम से लोगों को जागरूक करने वाले प्रख्यात चिकित्सक डॉ. केके अग्रवाल आखिरी समय तक लोगों की सेवा का संदेश देते हुए कहते रहे ‘द शो मस्ट गो ऑन। उनके इस संदेश का मकसद था कि महामारी के इस कठिन दौर में आप (डॉक्टर) जुगाड़ू ओपीडी के जरिये एक साथ सौ-सौ मरीजों को लाभ पहुंचा सकते हैं। संक्रमित होने के बावजूद खुद डॉ. अग्रवाल आखिरी समय तक वीडियो के जरिये लोगों तक हर छोटी-बड़ी जानकारी पहुंचाते रहे।

विज्ञापन


अपने आखिरी वीडियो में उन्होंने सभी डॉक्टरों से अपील करते हुए कहा, अब एक-एक करके लोगों को ओपीडी में देखने और परामर्श देने का समय नहीं रह गया है। आप एक ही लक्षण वाले 100 मरीजों को एक साथ ‘जुगाड़ू ओपीडी’ में बुलाकर परामर्श दे सकते हैं। अपने आखिरी वीडियो में ‘द शो मस्ट गो ऑन’ डायलॉग बोलते हुए कहते हैं, पिक्चर अभी बाकी है। मेरे जैसे लोग ऑक्सीजन सपोर्ट पर भी लोगों को बचाने की कोशिश करेंगे। मैं केके अग्रवाल बनने से पहले चिकित्सा पेशे से जुड़ा एक डॉक्टर हूं।
विज्ञापन


डॉ. अग्रवाल लगातार अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो पोस्ट कर लोगों को जागरूक करते रहे। उनके अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान भी उनकी हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया की टीम लगातार उनके कोविड-19 पर वीडियो पोस्ट करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई पुरस्कारों से किया गया सम्मानित
देश के चुनिंदा हृदय रोग विशेषज्ञों में शामिल रहे डॉ. अग्रवाल को 2010 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाजा गया था। उन्हें डॉ. बीसी रॉय अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका था। इसके अलावा सबसे ज्यादा संख्या में लोगों को केवल हाथ की मदद से सीपीआर देने की जीवनरक्षक तकनीक सिखाने के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉडर्स में भी उनका नाम दर्ज है। दिल्ली में 5 सितंबर, 1958 को जन्मे डॉ. अग्रवाल ने नागपुर यूनिवर्सिटी से 1979 में सर्वश्रेष्ठ छात्र के सम्मान के साथ एमबीबीएस की डिग्री ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed