{"_id":"62a10f6e4d073c2fdf114a5b","slug":"doctor-dies-after-falling-from-seventh-floor-of-aiims-guwahati-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: एम्स गुवाहाटी की सातवीं मंजिल से गिरकर डॉक्टर की मौत, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: एम्स गुवाहाटी की सातवीं मंजिल से गिरकर डॉक्टर की मौत, पुलिस कर रही जांच
Thu, 09 Jun 2022 02:36 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, रंगिया (असम)
पीटीआई, रंगिया (असम)
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 09 Jun 2022 02:36 AM IST
सार
पुलिस ने कहा कि डॉक्टर का नाम फाल्गु प्रतिम दास था। गिरने के बाद उनको एक निजी अस्पताल में ले जाया गया और वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
असम के कामरूप जिले में निर्माणाधीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की सातवीं मंजिल से गिरकर एक डॉक्टर की बुधवार को मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि निर्माण कार्य में लगे मजदूर जोर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे, तो देखा कि डॉक्टर जमीन पर खून से लथपथ पड़े हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि डॉक्टर का नाम फाल्गु प्रतिम दास था। गिरने के बाद उनको एक निजी अस्पताल में ले जाया गया और वहां उसकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, डॉक्टर इमारत की सातवीं मंजिल से गिर गया था। यह दुर्घटना थी या आत्महत्या, हम जांच के बाद पता करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि यह एम्स नया बन रहा है, अभी तक आधिकारिक तौर पर जनता के लिए नहीं खोला गया है, लेकिन संस्थान में कक्षाएं शुरू हो गई हैं, जो गुवाहाटी से लगभग 25.5 किलोमीटर दूर चांगसारी में स्थित है।
विज्ञापन