फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Do something to save water and win millions of rupees

पानी बचाने के लिए कुछ करो और जीतो लाखों रुपये के ईनाम..

Thu, 13 Sep 2018 09:15 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 13 Sep 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
Do something to save water and win millions of rupees

पानी बचाने के लिए अगर आप कोई भी रचनात्मक कार्य सकते हैं तो जरूर करें। अगर आपका आईडिया सरकार को पसंद आ गया तो आप लाखों रुपये के ईनाम के हकदार बन सकते हैं। जल संसाधन मंत्रालय द्वारा 13 श्रेणियों के तहत अवार्ड दिए जाएंगे। इस बाबत कोई भी व्यक्ति या संस्था 30 नवंबर तक मंत्रालय की वेबसाइट या माईगोव.इन पर आवेदन भेज सकता है। चयनित आवेदकों को एक से दो लाख रुपये तक का नकद ईनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन


जल संसाधन मंत्रालय के मुताबिक, इस मुहिम का मकसद लोगों को जल संरक्षण के बारे में चेताना है। अगर अब जल का संचय नहीं किया जाता है तो आने वाले समय में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। इन सबके चलते ही ईनामी योजना शुरू की गई है। इन 13 श्रेणियों में मिलेगा राष्ट्रीय जल अवार्ड- 2018..
विज्ञापन


—सर्वश्रेष्ठ राज्य 
—सर्वश्रेष्ठ जिला 
—सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत 
—सर्वश्रेष्ठ नगर निगम 
—जल बचाने के लिए कोई सर्वश्रेष्ठ रिसर्च, तकनीक या फार्मूला
—जल संचय को लेकर तैयार की गई सर्वश्रेष्ठ मुहिम या जागरूकता अभियान  
—सर्वश्रेष्ठ टीवी शो, जिसने इस दिशा में काम किया हो 
—इस दिशा में बेहतरीन कवरेज या जानकारी देने वाला समाचार पत्र 
—सर्वश्रेष्ठ स्कूल 
—अपने कैंपस में इस अभियान को चलाने वाला सर्वश्रेष्ठ संस्थान 
—सर्वश्रेष्ठ आरडब्लूए 
—कोई धार्मिक या मनोरंजक संस्था, जिसने जल संरक्षण पर सर्वश्रेष्ठ कार्य किया हो 
—कोई ऐसी इंडस्ट्री, जिसने अपने स्तर पर इंडस्ट्रीयल वाटर क्नजरवेशन पर सराहनीय काम किया हो

बता दें कि जिला स्तर पर इस मुहिम को उत्तर, दक्षिण, पूर्व व पश्चिम जिला श्रेणी में विभाजित किया जाएगा। इसमें ग्राउंड वाटर रिचार्ज पर काम करना और किसी मृत पड़े तालाब या झील को दोबारा से जीवित करना, आदि विषय पर काम करने वालों को प्राथमिकता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed