{"_id":"5e7b6e5f8ebc3e76d36ae136","slug":"do-not-panic-in-lockdown-central-government-food-stocks-will-not-end-even-for-two-years-says-raosaheb-danve","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: घबराएं नहीं, सरकार के पास मौजूद है दो साल तक भी खत्म न होने वाला खाद्य भंडार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लॉकडाउन: घबराएं नहीं, सरकार के पास मौजूद है दो साल तक भी खत्म न होने वाला खाद्य भंडार
Wed, 25 Mar 2020 08:14 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 25 Mar 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के दौरान लोगों में जरूरी वस्तुएं इकट्ठा करने की होड़ मची हुई है। जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की लोगों ने दुकानों पर भीड़ लगा दी। लोगों में डर बैठ गया कि कहीं दैनिक जरूरत के सामान खत्म न हो जाएं।
विज्ञापन
लेकिन अब लोगों की इन परेशानियों को दूर करने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से अहम जानकारी दी गई है। उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने कहा कि केंद्र सरकार के पास इतना खाद्यान्न भंडार है जो अगले दो साल तक चल सकता है और राज्यों को कोई कमी नहीं आएगी।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के जालना जिले के सांसद ने आश्वासन दिया कि कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के दौरान राज्य को आवश्यक वस्तुओं की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न का भंडार है जो अगले दो वर्षों तक रह सकता है। यदि कोई राज्य हमसे मदद के लिए संपर्क करता है, तो हम अतिरिक्त राशि सौंपने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
दानवे ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी परिवहन एजेंसी या आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाली कंपनी बाधा का सामना करती है, तो वह जिला प्रशासन से संपर्क कर सकती है।