फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   dnpa conclave and awards 2024 digital media grand jury meeting chaired by suresh prabhu

DNPA Awards: 15 जनवरी को होगी ग्रैंड ज्यूरी की बैठक, 6 फरवरी को होगा पुरस्कारों का एलान

Fri, 12 Jan 2024 11:31 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 12 Jan 2024 11:31 AM IST
सार

डीएनपीए पुरस्कार, उन अहम आधुनिक डिजिटल कामों को सम्मानित करने का मंच है, जिनका देश की तरक्की में योगदान है। 

विज्ञापन
dnpa conclave and awards 2024 digital media grand jury meeting chaired by suresh prabhu
डीएनपीए अवार्ड्स की ग्रैंड ज्यूरी की बैठक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मीडिया उद्योग के लगातार विकसित होते परिदृश्य के बीच डीएनपीए यानी डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन अपने 'डीएनपीए कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स 2024' का आयोजन करने के लिए तैयार है।  यह आयोजन 6 फरवरी 2024 को नई दिल्ली स्थित शंगरी-ला होटल में होगा। इससे पहले 15 जनवरी 2024 को अवार्ड्स को लेकर ग्रांड ज्यूरी की बैठक होनी है। डीएनपीए कॉन्क्लेव अवार्ड्स 2024 में Storyboard18 नॉलेज पार्टनर है।  
विज्ञापन


ज्यूरी की अध्यक्षता करेंगे पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु
डीएनपीए अवार्ड्स की ज्यूरी में विभिन्न उद्योगों के लीडर्स शामिल किए गए हैं। ज्यूरी की अध्यक्षता पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु करेंगे। ज्यूरी के अन्य सदस्यों में इंफो एज के संस्थापक और एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन संजीव भिखचंदानी, भारत सरकार के MEITY के पूर्व सचिव अजय प्रकाश साहनी, प्रसार भारती के पूर्व सीईओ शशि शेखर वेमपति, MEITY की ही पूर्व सचिव डॉ. अरुणा शर्मा, डिजिटल इंडिया फाउंडेशन के सह-संस्थापक अरविंद गुप्ता, तमिलनाडु सरकार के चीफ टेक्नोलॉजी अफसर रॉबर्ट रवि, मैक्केन वर्ल्डग्रुप के एशिया पैसिफिक चेयरमैन और मैक्केन इंडिया के सीईओ प्रसून जोशी, सुप्रीम कोर्ट के वकील और साइबर साथी फाउंडेशन के संस्थापक एन.एस. नप्पिनई, भाजपा के पूर्व प्रवक्ता विनीत गोयनका और कोआन एडवाइजरी ग्रुप के संस्थापक विवान शरण शामिल हैं। 
विज्ञापन


डिजिटल जगत में आए बदलावों और नवाचार पर फोकस
ग्रैंड ज्यूरी भारत के डिजिटल बदलाव और नवाचार को बढ़ावा देने पर फोकस करेगी। डीएनपीए पुरस्कार, उन अहम आधुनिक डिजिटल कामों को सम्मानित करने का मंच है, जिनका देश की तरक्की में योगदान है। ये पुरस्कार उन बेहतरीन नवाचारों को पहचान देते हैं, जो स्वास्थ्य, शिक्षा, वित्त, मीडिया, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण सुरक्षा, प्रशासन और प्रशासनिक सुधार समेत विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


DNPA के चेयरमैन तन्मय माहेश्वरी ने कहा कि 'डीएनपीए कॉन्क्लेव और अवार्ड्स देश के उन अत्याधुनिक डिजिटल इनीशिएटिव का चयन करने के लिए भारत के बेहतरीन बुद्धिजीवियों को एक साथ लाते हैं, जो लाखों लोगों का जीवन बदल रहे हैं और भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि भारत के कुछ सबसे विश्वसनीय नाम इस साल की ग्रैंड ज्यूरी का हिस्सा हैं। मुझे यकीन है कि डीएनपीए कॉन्क्लेव और अवार्ड्स 2024 ज्यूरी मीट की बड़ी सफलता होगी।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed