फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DMK suspends party leader KS Radhakrishnan from its primary membership for trolling kharge and manmohan singh

Tamilnadu: डीएमके ने केएस राधाकृष्णन को प्राथमिक सदस्यता से किया निलंबित, खरगे और मनमोहन को कर रहे थे ट्रोल

Fri, 21 Oct 2022 09:35 AM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, चेन्नई
एएनआई, चेन्नई Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 21 Oct 2022 09:35 AM IST
सार

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने गुरुवार को अपने प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता केएस राधाकृष्णन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य जिम्मेदारियों से निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
DMK suspends party leader KS Radhakrishnan from its primary membership for trolling kharge and manmohan singh
केएस राधाकृष्णन - फोटो : Social Media

विस्तार

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने गुरुवार को अपने प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता केएस राधाकृष्णन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य जिम्मेदारियों से निलंबित कर दिया। राधाकृष्णन को निलंबित करने के पीछे की वजह उनके द्वारा कांग्रेस के दो बड़े नेताओं को ट्रोल करना बताया जा रहा है। दरअसल, राधाकृष्णन ने गुरुवार को कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ट्रोल करते हुए एक तस्वीर ट्वीट की। जिसके बाद विवाद पैदा हो गया तमिलनाडु कांग्रेस के कई नेताओं ने इसकी निंदा की और बाद में डीएमके ने राधाकृष्णन के खिलाफ कार्रवाई कर दी।

विज्ञापन


खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुने गए
खड़गे बुधवार को कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुने गए थे। 17 अक्टूबर को हुए मतदान में खरगे को कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में 7,897 वोट मिले और उनके प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को 1,072 वोट मिले। अपनी जीत के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि कांग्रेस ने देश के 75 साल के इतिहास में 'लोकतंत्र को लगातार मजबूत किया है' और संविधान की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि अब जब लोकतंत्र खतरे में है और संविधान पर हमला हो रहा है, और हर संस्था को तोड़ा जा रहा है, कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक चुनाव कराकर देश के लोकतंत्र को मजबूत करने का उदाहरण पेश किया है। मैं चुनाव से जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed