{"_id":"58791f4a4f1c1b7940ba99b7","slug":"dmk-protest-against-the-ban-on-jallikattu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्लीकट्टू पर रोक के खिलाफ द्रमुक का प्रदर्शन, स्टालिन ने की पीएम की आलोचना ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जल्लीकट्टू पर रोक के खिलाफ द्रमुक का प्रदर्शन, स्टालिन ने की पीएम की आलोचना
एजेंसी/चेन्नई
Updated Sat, 14 Jan 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्लीकट्टू के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोलते हुए द्रमुक ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उनको अभिनेताओं और अन्य लोगों से मिलने की फुर्सत है, लेकिन अन्नाद्रमुक सांसदों से मिलने का समय नहीं है, जो पोंगल के दौरान तमिलनाडु में सांडों को काबू में करने के खेल जल्लीकट्टू के आयोजन को लेकर उनसे चर्चा करना चाहते थे।
विज्ञापन
द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष एमके स्टालिन ने खेल के आयोजन को लेकर तत्काल अध्यादेश लाने के संबंध में केंद्र पर दबाव डाला और अन्नाद्रमुक से भी इसके लिए दबाव डालने की बात की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में तत्काल निर्णय नहीं किए जाने की स्थिति में तमिल समुदाय दोनों को माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि मोदी उससे मिलते हैं जिनको वे जानते हैं और ऐसे लोगों में सिनेमा जगत के लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
ऐसे लोगों को वह तत्काल मिलने का समय दे देते हैं। उन्होंने सलमान खान, आमिर खान, रजनीकांत और गौतमी जैसे फिल्म कलाकारों से मुलाकात की, लेकिन इन अभिनेताओं को समय देने वाले मोदी क्या तमिलों की परंपरा से जुड़े मुद्दे पर चर्चा के लिए अन्नाद्रमुक सांसदों से मिलने का समय नहीं दे सकते।
विज्ञापन