{"_id":"652fffde90b2eab7b00c4de6","slug":"dmk-mp-a-raja-said-that-we-have-never-supported-israel-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: इस्राइल-फलस्तीन को लेकर दिए बयान पर घिरे ए. राजा; भाजपा ने किया पलटवार, बचाव में उतरी डीएमके","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: इस्राइल-फलस्तीन को लेकर दिए बयान पर घिरे ए. राजा; भाजपा ने किया पलटवार, बचाव में उतरी डीएमके
Wed, 18 Oct 2023 09:30 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Wed, 18 Oct 2023 09:30 PM IST
सार
हमास-इस्राइल युद्ध पर बोलते हुए डीएमके सांसद ए. राजा ने कहा कि भारत ने कभी भी इस्राइल का समर्थन नहीं किया है।हमने फलस्तीन का ही समर्थन किया है। भाजपा ने कहा, यह बहुत दुखद, चौंकाने वाला और शर्मनाक बयान है।
विज्ञापन
डीएमके सांसद ए राजा
- फोटो : social media
विस्तार
डीएमके सांसद ए. राजा के एक बयान ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। हमास-इस्राइल युद्ध पर बोलते हुए डीएमके सांसद ए. राजा ने कहा कि भारत ने कभी भी इस्राइल का समर्थन नहीं किया है। हमने फलस्तीन का ही समर्थन किया है। उन्होंने कहा, जिस भी देश पर अत्याचार हो रहा है, हमें उस देश का ही समर्थन करना है और यही हमारा काम है।
ए. राजा के बयान पर डीएमके की प्रतिक्रिया
इस्राइल-फलस्तीन पर डीएमके सांसद ए. राजा के बयान पर डीएमके नेता टीकेएस एलंगोवन ने कहा, फलस्तीन जब पहले बना था तो हमने उसे स्वीकार कर लिया था। जब एक छोटे देश पर दबाव डाला जाता है तो स्वाभाविक रूप से सभी गुटनिरपेक्ष देशों को उस देश का समर्थन करना चाहिए। उनका कहने का यही मतलब था।
बीजेपी की सामने आई प्रतिक्रिया
इस्राइल-फलस्तीन पर डीएमके सांसद ए. राजा के बयान पर तमिलनाडु बीजेपी के उपाध्यक्ष नारायण तिरुपति ने कहा, यह बहुत दुखद, चौंकाने वाला और शर्मनाक बयान है। ए. राजा के कहने के तरीके से मैं आश्चर्यचकित हूं। इस्राइल 70 वर्षों से अधिक समय से भारत का दोस्त रहा है। इसमें कोई संदेह ही नहीं है कि हमारे फलस्तीन के साथ भी मित्रतापूर्ण संबंध है।
बता दें कि हमास ने सात अक्तूबर को इस्राइल पर पांच हजार रॉकेट दागे। जिसके बाद से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस्राइल ने हमास से बदला लेने के लिए गाजा पट्टी पर जमकर रॉकेट दागे। दोनों पक्षों में लगातार युद्ध जारी है। जिसमें तकरीबन 1400 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं।

#WATCH | On DMK MP A Raja's statement on Israel-Palestine, DMK leader TKS Elangovan says, "We had accepted Palestine when it was formed earlier...When a small country is put under pressure naturally all non-aligned countries should support that country. I think this is what he… pic.twitter.com/nkWwq642Cr
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 18, 2023
बीजेपी की सामने आई प्रतिक्रिया
इस्राइल-फलस्तीन पर डीएमके सांसद ए. राजा के बयान पर तमिलनाडु बीजेपी के उपाध्यक्ष नारायण तिरुपति ने कहा, यह बहुत दुखद, चौंकाने वाला और शर्मनाक बयान है। ए. राजा के कहने के तरीके से मैं आश्चर्यचकित हूं। इस्राइल 70 वर्षों से अधिक समय से भारत का दोस्त रहा है। इसमें कोई संदेह ही नहीं है कि हमारे फलस्तीन के साथ भी मित्रतापूर्ण संबंध है।
#WATCH |On DMK MP A Raja's statement on Israel-Palestine, Tamil Nadu BJP vice president Narayanan Thirupathy says, "It is very sad, shocking and shameful...I am really astonished by the way A Raja has said. Israel has been our friend for more than 70 years now. No doubt we are… pic.twitter.com/duZ7suuTyG
— ANI (@ANI) October 18, 2023