फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DMK leaders to go on hunger strike on Feb 22

22 फरवरी को भूख हड़ताल करेंगे DMK कार्यकर्ता: स्टालिन

Mon, 20 Feb 2017 06:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 20 Feb 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
DMK leaders to go on hunger strike on Feb 22
स्टालिन

तमिलनाडु की राजनीति एक महीने से चली आ रही सियासी खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को पलानीसामी ने विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया।

विज्ञापन


उन्हें 122 वोट मिले, जबकि 11 वोट उनके खिलाफ दिए गए।

इससे पूर्व डीएमके विधायकों को सदन से बाहर कर दिया गया था इससे नाराज डीएमके विधायकों ने एमके स्टालिन की अगुवाई में पहले तो राज्यपाल से भेंट की और फिर मरीना बीच पर भूख हड़ताल पर बैठ रहे थे तभी स्टालिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया था। 
विज्ञापन

डीएमके नेताओं पर एफआईआर

DMK leaders to go on hunger strike on Feb 22
Stalin

इस मामले में स्टालिन समेत डीएमके के 66 नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला और गड़बड़ा गया है। वहीं पुलिस ने कहा कि कानून उल्लंघन के कारण ये एफआईआर दर्ज की गई है।

मरीना बीच पर विरोध करने से पूर्व डीएमके की ओर से इजाजत नहीं ली गई थी। इन सभी मुद्दों से नाराज डीएमके नेता स्टालिन ने सभी जिला मुख्यालयों पर आगामी 22 फरवरी को भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया है।

भूख हड़ताल पर स्टालिन ने कहा पर तिरुची से भूख हड़ताल में सम्म‌िलित होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश में जारी हालात पर उनको अवगत कराना चाहते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed